फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Students included in the first merit list will now be able to deposit their fees until the 4th.

Rohtak News: पहली मेरिट सूची में आने वाले विद्यार्थी अब 4 तक जमा कर सकेंगे फीस

Wed, 29 Jul 2026 07:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 29 Jul 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
Students included in the first merit list will now be able to deposit their fees until the 4th.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। हरियाणा के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष सत्र 2026-27 के दाखिलों के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने प्रवेश कार्यक्रम में संशोधन किया है। विभाग ने पहली मेरिट सूची में आने वाले विद्यार्थियों के लिए फीस जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 4 अगस्त कर दी है।
इसके चलते आज दूसरी लिस्ट जारी नहीं की गई। संशोधित कार्यक्रम के तहत दूसरी मेरिट सूची (प्रोविजनल) 5 अगस्त तथा फाइनल मेरिट सूची 6 अगस्त को जारी होगी। दूसरी मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थी 7 से 11 अगस्त तक फीस जमा कर सकेंगे। 12 अगस्त को बची हुई सीटों के लिए फिजिकल काउंसिलिंग होगी।
विज्ञापन

13 अगस्त को नए आवेदकों के लिए पोर्टल दोबारा खोला जाएगा जबकि 14 से 20 अगस्त तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ तथा 21 से 27 अगस्त तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ प्रतिदिन 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क देकर बची हुई सीटों पर दाखिले लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed