विद्यार्थी सोशल मीडिया का प्रयोग केवल पढ़ाई के लिए करें : वर्षा खांगवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। उपायुक्त वर्षा खांगवाल ने कहा कि विद्यार्थियों का यह समय उनके जीवन की दिशा तय करने वाला है, इसलिए इसे व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए। उन्हें आत्म मूल्याकन के साथ आगे बढ़ना चाहिए। वे शनिवार को लघु सचिवालय स्थित संवाद भवन में अमर उजाला की ओर से आयोजित ‘भविष्य ज्योति’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को संबोधित कर रही थीं।
समारोह में अमर उजाला के भविष्य ज्योति कार्यक्रम के तहत सीबीएसई और एचबीएसई में दसवीं व बारहवीं में जिले में प्रथम, द्वितीय व तृतीय और राज्य में टॉप में स्थान प्राप्त करने विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रिलायंस की ओर से सिक्योरिटी एवं सीएसआर प्रमुख कर्नल रोमेल राज्यान और संस्कारम यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. महिपाल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम में जिले के 38 सरकारी व निजी स्कूलों के दसवीं व बारहवीं के 300 से अधिक विद्यार्थियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही अमर उजाला ओलंपियाड में जिले व राज्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
मंच का संचालन सेवानिवृत्त शिक्षक डाॅ. प्रवीण खुराना ने किया। जिला उपायुक्त ने विद्यार्थियों से कहा कि आप अपना आत्म मूल्यांकन खुद करें।
उसके साथ ही खेल व अन्य गतिविधियां भी उतनी जरूरी है। इसलिए हर विषय आना चाहिए, क्योंकि कहीं न कहीं जिंदगी में उसकी जरूरत पड़ती है। उन्होंने कहा कि आपका पूरा फोकस पहले पढ़ाई पर होना चाहिए। उसके साथ खेल व अन्य गतिविधियां भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का प्रयोग केवल अपनी पढ़ाई के लिए करें।
विशिष्ट अतिथि रिलायंस की ओर से सिक्योरिटी एवं सीएसआर प्रमुख कर्नल रोमेल राज्यान ने कहा कि लक्ष्य तय करके ही आगे बढ़े, उसी के अनुसार तैयारी करें। संस्कारम यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. महिपाल ने कहा कि संस्थान यूजी से लेकर पीजी तक शिक्षा प्रदान कर रहा है। यह छोटा सा पौधा आज एक संस्थान का रूप ले चुका है। हमारा प्रयास है कि बेहतर शिक्षा देकर देश का ऊर्जावान युवा दें, जो देश के विकास में भागीदारी बन सके। इस अवसर पर रिलायंस से लीड सीएसआर लोकेश कापसे, रिलायंस से अक्षय, राजकुमार, जिला लोक संपर्क अधिकारी दिनेश कुमार मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सम्मानित होकर बहुत अच्छा लग रहा है। बड़े स्तर पर सम्मानित होना गर्व की बात है। नीट की तैयारी में यह मार्गदर्शन अहम रहेगा।
दीक्षा, एलए सीनियर सेकेंडरी स्कूल, झज्जर
भविष्य ज्योति कार्यक्रम में सम्मान पाकर गर्व महसूस कर रहे हैं। आगे सीए की तैयारी में यह प्रोत्साहित करेगा।
भावना, केएसएम पब्लिक स्कूल, झज्जर
कार्यक्रम में सम्मानित होकर बहुत ही अच्छा महसूस कर रहे है। इस तरह के कार्यक्रम हमें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
अन्नू, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दादरी तोए
अमर उजाला की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित होकर अच्छा लग रहा है। आगे की प्रतिस्पर्धा में ये मोटिवेशन का काम करेंगे।
दीपिका, राजकीय महिला हाई स्कूल, जहांगीपुर
हमें इस तरह का पहला सम्मान मिला है, काफी अच्छी पहल जो बच्चों को प्रोत्साहित करती है।
भारती, मदर इंडिया स्कूल, मारौत
कार्यक्रम में सम्मानित होने के बाद बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं। बहुत ही अच्छा कार्यक्रम रहा। अभी नीट की तैयारी कर रहे हैं।
यशिका, संस्कारम स्कूल, खातिवास
सम्मान पाकर बहुत अच्छा लगा। इस तरह के कार्यक्रम से प्ररेणा मिलती है। उनका जेई मेन व एडवांस भी हो चुका है।
रूपेश, पेस अकेडमी, झज्जर
अमर उजाला का कार्यक्रम बहुत अच्छा था। इस तरह के कार्यक्रम हमें आगे बढ़ने को प्रोत्साहित करते हैं। आगे हमें जीएनएम की पढ़ाई करनी है।
जैसिका, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पेलपा
अमर उजाला की तरफ से बहुत ही अच्छा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इससे बच्चों को भी प्ररेणा मिली। मेधावी बेटी को सम्मानित होते देख अच्छा लगा।
तेजराम, अभिभावक, गांव पेलपा
बेटी को सम्मानित होते हुए देखकर बहुत खुशी हो रही है। इस प्रकार के कार्यक्रम में भविष्य में भी होते रहने चाहिए। उनकी बेटी स्टेट ओलंपियाड में प्रथम स्थान पर रही है।
मनजीत कौर, अभिभावक, गांव छारा

13jjrp13- संवाद भवन में अमर उजाला की तरफ से आयोजित भविष्य ज्योति कार्यक्रम में विद्यार्थियों क