{"_id":"69c19441097a85c5440f17eb","slug":"the-father-of-the-child-injured-in-the-attack-by-a-pitbull-dog-said-that-the-police-did-not-take-any-concrete-action-rohtak-news-c-17-roh1019-828195-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पिटबुल कुत्ते के हमले में घायल बच्चे के पिता बोले-पुलिस ने नहीं की ठोस कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पिटबुल कुत्ते के हमले में घायल बच्चे के पिता बोले-पुलिस ने नहीं की ठोस कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
रोहतक। लाढ़ौत रोड पर रविवार सुबह बैंक मैनेजर सुनील नेहरा के बेटे दीपांशु (12) पर पिटबुल कुत्तों के हमले के मामले में पुलिस ने घटना से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। वहीं, शिकायतकर्ता सुनील नेहरा का आरोप है कि अब तक पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। आला अधिकारियों से बात कर कार्रवाई की मांग करेंगे।
सोमवार को जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप पांचाल आरोपी महिला शर्मिला व उसकी बेटी मुस्कान से पूछताछ करने गई तो पता चला कि दोनों की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें अस्पताल में दाखिल किया गया है।
....दीपांशु को लगवाने होंगे 12 इंजेक्शन
परिजनों ने बताया कि पीजीआई के ट्राॅमा सेंटर में डॉक्टरों ने दीपांशु को कुत्ते के काटने पर चार इंजेक्शन लगाए हैं। रविवार रात को ही उसे छुट्टी दे दी थी। परिजनों ने बताया कि दीपांशु को 12 इंजेक्शन लगवाने होंगे। 25 मार्च को फिर से पीजीआई में बुलाया गया है।
-- -- -- -- --
पिटबुल कुत्ते ने पेट पर काटा था, आए थे 20 घाव
बजरंग भवन के नजदीक कोऑपरेटिव बैंक के ब्रांच मैनेजर सुनील नेहरा ने रविवार को पुरानी सब्जी मंडी थाने में शिकायत दी थी कि उनका मकान वसंत विहार में है। उनका बेटा दीपांशु व पूर्व रविवार सुबह करीब नौ बजे लाढ़ौत रोड पर अपने मामा संदीप से लस्सी लेने आए थे। नजदीक के मकान से निकलकर पिटबुल कुत्ते ने हमला कर दिया था। बड़े बेटे दीपांशु को जमीन पर गिराकर पेट पर काट लिया। उसे करीब 20 घाव आए हैं। पुरानी सब्जी मंडी थाने में पुलिस ने आरोपी महिला शर्मिला व उसकी बेटी मुस्कान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।