सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The final stage of preparations for Census 2027 is underway, the Tehsildar inspected.

Rohtak News: जनगणना 2027 की तैयारियों का अंतिम चरण, तहसीलदार ने किया निरीक्षण

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
The final stage of preparations for Census 2027 is underway, the Tehsildar inspected.
फोटो संख्या:66 शहर ​स्थित राजकीय महाविद्यालय में आयोजित प्र​शिक्षण में मौजूद ​शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रगणकों एवं सुपरवाइजर्स को अंतिम चरण का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान अजय कुमार प्रभारी अधिकारी एवं तहसीलदार की ओर से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति का जायजा लिया व संबंधित अधिकारियों एवं अध्यापकों को दिशानिर्देश दिए।
Trending Videos

तहसीलदार अजय कुमार ने कहा कि न केवल स्वयं जनगणना कार्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहें, बल्कि अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक एवं प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सभी की सक्रिय भागीदारी से ही महेंद्रगढ़ जिले की रैंकिंग में सुधार संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनगणना 2027 को एक जन-जागरूकता अभियान के रूप में चलाया जाए ताकि आमजन भी महत्व को समझें और इसमें सक्रिय सहयोग दें। सहायक प्रभारी अधिकारी जनगणना राजेश शर्मा झाड़ली ने सभी शिक्षकों से अपील की है कि वे अपने-अपने विद्यालयों में जाकर स्व-गणना के प्रति जागरूकता फैलाएं व विद्यार्थियों को भी इसके महत्व के बारे में बताएं।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के माध्यम से समाज में जागरूकता का प्रसार अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकता है। राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. महेंद्र सिंह, राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विजय यादव, उप-प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह, प्रवक्ता दिनेश शर्मा, मास्टर हरीश रोहिल्ला, प्रो. कैप्टन शमशेर सिंह, प्रो. सोमवीर, प्रो. हीरा सिंह, प्रो. राकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed