सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The main accused in the Bhalaut Vikas murder case was arrested along with his accomplice.

Rohtak News: भालौठ के विकास हत्याकांड का मुख्य आरोपी साथी सहित गिरफ्तार

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
The main accused in the Bhalaut Vikas murder case was arrested along with his accomplice.
29-भालौठ गांव में हुए विकास हत्याकांड के आरोपी पुलिस गिरफ्त में। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन

Trending Videos
रोहतक। भालौठ गांव के विकास उर्फ नारद हत्याकांड के मुख्य आरोपी आलोक को उसके साथी किलोई गांव निवासी अमित के साथ गिरफ्तार किया है। सोमवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। आलोक को जहां पुलिस ने चार दिन के रिमांड पर लिया है, वहीं अमित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
आईएमटी थाना प्रभारी अश्वनी ने बताया कि नौ अप्रैल को भालौठ गांव निवासी रमेश ने शिकायत दी थी कि उनके बेटे विकास की गोली मारकर हत्या की गई है। आरोप गांव के ही युवक आलोक पर लगा था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपी आलोक पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। पुलिस ने उसे अब गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि विकास की उसके साथ कहासुनी हो गई थी। इसी का बदला लेने के लिए साथियों के साथ मिलकर वारदात अंजाम दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed