सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The new AC did not provide cooling after two days, the company will have to return Rs 27,500 along with interest.

Rohtak News: नए एसी ने दो दिन बाद नहीं दी कूलिंग, कंपनी को ब्याज सहित लौटाने होंगे साढ़े 27 हजार

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
The new AC did not provide cooling after two days, the company will have to return Rs 27,500 along with interest.
विज्ञापन
रोहतक। नए एसी के दो दिन बाद ही कूलिंग नहीं करने के मामले में जिला उपभोक्ता आयोग ने निर्माता कंपनी को 27,500 रुपये ब्याज समेत गढ़ी सांपला की निर्मला को वापस करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पांच हजार रुपये मुआवजा व पांच हजार रुपये कानूनी कार्रवाई के लिए देने होंगे। यह फैसला जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह कादियान ने दिया है।
Trending Videos

आयोग में दी शिकायत में निर्मला ने कहा कि उन्होंने कोथ कलां हिसार से वर्ष 2024 में 27,500 रुपये में एसी खरीदा था। टेक्नीशियन के एसी लगाने के दो दिन बाद ही कूलिंग बंद हो गई। इसकी शिकायत कस्टमर केयर पर की गई। इसका टिकट नंबर 30 मई 2024 को एसी रिपेयर के लिए मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कोई एसी को देखने तक नहीं आया। इस बारे में कई शिकायतें फोन व सोशल मीडिया के जरिए की गई। एक अन्य शिकायत 20 जुलाई 2024 को की गई। इसका कोई जवाब नहीं मिला। शिकायत लगातार टाली गई।
बाद में 21 जुलाई 2024 को एसी रिपेयर करने आए टेक्नीशियन ने एक पार्ट खराब होने की बात कही और वह इसे ठीक नहीं कर पाया। इसके चलते 22 जुलाई 2024 को लीगल नोटिस भेजा गया। इसका विक्रेता या कंपनी की ओर से जवाब नहीं मिला।
गर्मी में एसी के काम न करने, शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने व परेशानी के साथ वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा। बाद में पांच अगस्त 2024 को मामला सुलझाने से मना कर दिया गया। इसलिए 14 अगस्त 2024 को शिकायत आयोग में दी गई। अब आयोग ने ग्राहक को राहत देते हुए उनके पक्ष में फैसला दिया है। इसके तहत एसी की कीमत नौ प्रतिशत ब्याज सहित लौटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed