सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The Sarva Karamchari Sangh will unite all employees by April 10, and the agitation will be announced on April 12.

Rohtak News: सर्व कर्मचारी संघ 10 अप्रैल तक सभी कर्मचारियों को जोड़गा, 12 को होगी आंदोलन की घोषणा

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 15 Mar 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
The Sarva Karamchari Sangh will unite all employees by April 10, and the agitation will be announced on April 12.
11सुखपुरा चौक स्थित कर्मचारी भवन में राज्य स्तरीय बैठक के दौरान उप​स्थित महासचिव कृष्ण नैन, नगर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

रोहतक। हरियाणा सर्व कर्मचारी संघ ने रोहतक के सुखपुरा चौक स्थित कर्मचारी भवन में राज्यस्तरीय बैठक कर सरकार को कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का अल्टीमेटम दिया है। संघ ने एचकेआरएन को भंग करने, पुरानी पेंशन बहाल करने व फरीदाबाद आगजनी में जान गंवाने वाले दमकल कर्मचारी भवीचंद शर्मा व रणवीर सिंह को शहीद का दर्जा देने की मांग की गई।
पदाधिकारियों ने 10 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाकर सभी विभागों के कर्मचारियों को जोड़ने का निर्णय लिया है। महासचिव कृष्ण नैन ने कहा कि सरकार अनुबंध पर काम कर रहे कर्मचारियों को जल्द पक्का करे। हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य प्रधान नरेश शास्त्री ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों के अधिकारों को खत्म करने का प्रयास किया है। 12 अप्रैल को एक सम्मेलन आयोजित कर बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, वरिष्ठ उपप्रधान जरनैल सिंह व सहसचिव शिवचरण ने कहा कि मौजूदा सरकार फरीदाबाद के फायर फाइटर भवीचंद शर्मा व रणवीर सिंह को शहीद का दर्जा देने, परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता व परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग को लगातार नजरअंदाज कर रही है।
उन्होंने कहा कि नियमित दमकल कर्मचारियों को परेशान करने के लिए सरकार ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के तहत दूरदराज जिलों में जबरन तबादला करने की कोशिश कर रही है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा इस पॉलिसी के विरोध में सरकार को पत्र लिखकर विरोध दर्ज कराएगा।

फायर यूनियन के राज्य प्रधान राजेंद्र सिंद ने कहा कि मांगों को नहीं माना तो आठ व नौ अप्रैल की दो दिवसीय हड़ताल को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदलने का निर्णय लिया जाएगा। इस अवसर पर सिरसा से सुखदेव सिंह, देवेंद्र, ऋषि, करण सिंह व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed