फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The society will have to announce the election schedule afresh.

Rohtak News: सोसाइटी का नए सिरे से घोषित करना होगा चुनाव कार्यक्रम

Wed, 29 Jul 2026 02:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
The society will have to announce the election schedule afresh.
रोहतक। विश्वकर्मा एजुकेशन सोसाइटी काठमंडी के चुनाव पांच अगस्त तक स्थगित होने से चुनाव कार्यक्रम गड़बड़ा गया है। जिला रजिस्ट्रार फर्म्स एंड सोसाइटीज कार्यालय के अंतरिम आदेशों के चलते संभवत: चुनावी कार्यक्रम नए सिरे से घोषित करना होगा। इस फैसले से पूर्व चुनाव अधिकारी राधेश्याम शर्मा के तय कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होनी थी।
विज्ञापन


काठमंडी निवासी राम कुमार ने हरियाणा रजिस्ट्रेशन एंड रेगुलेशन ऑफ सोसाइटीज एक्ट के तहत याचिका दायर की थी। इसमें आरोप लगाया गया कि सदस्यता संख्या 2705 से 5008 तक के लोगों के नाम मतदाता सूची में गलत तरीके से जोड़े गए हैं।
विज्ञापन

याचिकाकर्ता ने 23 अगस्त और 20 सितंबर को होने वाले चुनाव पर तत्काल रोक लगाने की मांग की थी। मामले की सुनवाई 23 जुलाई को हुई। इस दौरान एडवोकेट नवीन कुमार सिंघल, याचिकाकर्ता राम कुमार, रिटर्निंग ऑफिसर राधेश्याम शर्मा और प्रतिवादी पूर्व प्रधान देवेंद्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी ने बताया कि सदस्यों के नामों का सत्यापन जरूरी है। नामांकन प्रक्रिया के 28 जुलाई से शुरू होने के चलते 2300 से ज्यादा सदस्यों का सत्यापन असंभव है। इसके चलते जिला रजिस्ट्रार ने चुनाव अधिकारी को नामांकन प्रक्रिया पांच अगस्त से शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed