{"_id":"69e93c5d24908fd28f0a774f","slug":"the-way-is-clear-for-the-students-of-ftv-2018-batch-to-receive-their-degrees-rohtak-news-c-17-roh1019-843925-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एफटीवी 2018 बैच के विद्यार्थियों को डिग्री मिलने का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एफटीवी 2018 बैच के विद्यार्थियों को डिग्री मिलने का रास्ता साफ
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। दादा लख्मी चंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय (डीएलसी सुपवा) में फिल्म एंड टेलीविजन (एफटीवी) फैकल्टी के 2018 बैच के विद्यार्थियों को डिग्री मिलने का रास्ता साफ हो गया है। विद्यार्थियों के डिग्री प्रोजेक्ट के मूल्यांकन के लिए जूरी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
यह चार वर्षीय कोर्स वर्ष 2022 में पूरा होना था लेकिन डिग्री प्रोजेक्ट अधूरे रहने के कारण इसमें देरी हुई। अब 2026 में यह बैच पासआउट होने की स्थिति में है। कुलपति डॉ. अमित आर्य ने इस बैच की समस्या को प्राथमिकता देते हुए लंबित प्रोजेक्ट को पूरा कराने के लिए विशेष पहल की।
करीब 100 दिनों तक लगातार इंडोर और आउटडोर शूटिंग शेड्यूल चलाया गया। इससे लगभग 45 विद्यार्थियों को लाभ मिला। जूरी के लिए बॉलीवुड के प्रसिद्ध सिनेमैटोग्राफर अत्तर सिंह सैनी, फिल्म अभिनेत्री नैना सरीन, निर्देशक शुभमॉय सेनगुप्ता, म्यूजिक रिकॉर्डिंग इंजीनियर प्रदीप राउत्रे और फिल्म एडिटर आईरीन धर मलिक जैसे विशेषज्ञ सुपवा पहुंचे हैं।
लंबित प्रोजेक्ट्स के कारण विद्यार्थियों की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।
Trending Videos