सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The woman broke off the friendship after seeing his criminal record, and the man threatened him.

Rohtak News: आपराधिक रिकाॅर्ड देख महिला ने तोड़ी दोस्ती, युवक ने दी धमकी

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
The woman broke off the friendship after seeing his criminal record, and the man threatened him.
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

रोहतक। तिलक नगर की महिला ने इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी सुमित नांदल उर्फ संगो का आपराधिक रिकॉर्ड देखकर दोस्ती तोड़ दी तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दे दी। घर के बाहर गाली-गलौज देकर चला गया।
पीड़िता ने शुक्रवार को सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि उसकी सुमित नांदल के साथ दोस्ती थी। जब उसे उसके क्रिमिनल केसों का पता चला तो उसने बातचीत बंद कर दी। बात न करने पर आरोपी सुमित उसे गाली-गलौज करता व जान से मारने की धमकी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमित का दोस्त जतिन उसकी रेकी करता और गालियां देता है। परेशान होकर उसने सुमित के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत दी थी। इस पर सुमित ने गलती मान ली थी। दोनों पक्षों में समझौता हो गया था लेकिन सुमित अपनी हरकतों को दोबारा दोहराने लगा।
अब 12 मार्च को आरोपी सुमित उसके घर के बाहर रात 11 बजे तिलक नगर में पहुंचा और जोर-जोर से चिल्लाकर जान से मारने की धमकी देने लगा। अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed