सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   There will be no protest today, work on improving drinking water in the colony continues.

Rohtak News: आज नहीं होगा धरना, कॉलोनी में पेयजल सुधार का काम जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 15 Mar 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
There will be no protest today, work on improving drinking water in the colony continues.
26 रोहतक के किला मोहल्ला में पानी की समस्या दूर करने के लिए काम करते मजदूर। स्रोत : पार्षद
विज्ञापन
फोटो : 26
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। वार्ड-7 के पार्षद का कहना कि किला मोहल्ले में 45 घरों में पानी की सुचारु सप्लाई को लेकर विभाग ने काम शुरू कर दिया है। पानी की किल्लत को लेकर सोमवार को झज्जर रोड पर होने वाला धरना अब नहीं होगा क्योंकि जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुधार कार्य किया जा रहा है।
वार्ड 7 के किला मोहल्ले में लगातार तीन दिन से पेयजल की समस्या बनी हुई थी। स्थानीय लोगों ने 12 मार्च को मुख्यमंत्री नायब सैनी, वार्ड पार्षद कपिल नागपाल व जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पानी न मिलने की शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वार्ड पार्षद ने भी अधिकारियों को चेतावनी देते हुए 16 मार्च तक समाधान न होने पर धरने देने की बात कही थी। तुरंत ही विभाग की ओर से काम शुरू कर दिया गया। पार्षद कपिल नागपाल का कहना कि विभाग ने मौके पर पहुंचकर सुचारु सप्लाई के लिए लोगों को पुराने कनेक्शन व अवैध कनेक्शन हटाने की हिदायत दी थी।
साथ ही जिन मकानों में पानी नहीं पहुंच रहा था वहां पर 1 इंच की पाइप लाइन डालकर पानी पहुंचाने का काम शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि इसी के चलते झज्जर रोड स्थित जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण कार्यालय पर 16 मार्च को होने पर धरना नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed