फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Wife strangled to death with her own dupatta; body found in a sack inside the car.

Rohtak News: पत्नी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या, कार में बंद बोरे में मिला शव

Fri, 14 Aug 2026 08:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
Wife strangled to death with her own dupatta; body found in a sack inside the car.
17-पीजीआई में पोस्टमार्टम न होने पर तमन्ना का शव सोनीपत ले जाने के लिए विचार-विमर्श करते परिजन।
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। अनबन के चलते एक साल से रोहतक पीजी में रह रहीं तमन्ना (23) की वीरवार को जम्मू-कटरा हाईवे के नजदीक पोलंगी गांव के पास पति हरविंदर उर्फ रिंकू पर चुन्नी से गला घोंटकर हत्या करने का आरोप है। शव ससुराल सोनीपत जिले के फरमाणा गांव में प्लॉट के अंदर लावारिस खड़ी कार की डिक्की में बंद बोरे में मिला है।
वारदात के बाद भागे खेतीबाड़ी करने वाले हत्यारोपी पति हरविंदर उर्फ रिंकू पहलवान को एसटीएफ बहादुरगढ़ ने वीरवार रात को ही गिरफ्तार कर रोहतक पुलिस को सौंप दिया। अब पुलिस आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश कर रिमांड मांगेगी।
विज्ञापन


झज्जर जिले के गांव हसनपुर-परनाला निवासी विकास ने पुलिस को बताया कि उनके दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी तमन्ना तो छोटा बेटा अभिजीत हैं। तमन्ना ने 2021 में मर्जी से सोनीपत के गांव फरमाणा निवासी हरविंदर उर्फ रिंकू से शादी की थी। यह रिश्ता तमन्ना की मौसी दिल्ली के बाकनेर निवासी मीनू ने कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के बाद से तमन्ना का चार साल का बेटा बीरू व डेढ़ साल की बेटी रिया है। शादी के बाद तमन्ना व हरविंदर के बीच अनबन रहने लगी थी। मृतका के भाई अभिजीत ने बताया कि उनकी बहन एक साल से दोनों बच्चों व पति से अलग रोहतक में किसी पीजी में रह रही थीं।
वीरवार रात करीब साढ़े 8 बजे बेटे अभिजीत को सोनीपत की खरखौदा पुलिस ने सूचना दी कि आपकी बहन की हत्या आपके बहनोई ने कर दी है। शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए कार के अंदर बंद बोरे में डाला हुआ है। यह कार फिलहाल सोनीपत के गांव फरमाणा में खड़ी है। हालांकि, हत्या जम्मू-कटरा एक्सप्रेस हाईवे के पास पोलंगी गांव के खेतों में की गई है।

वीरवार देर रात अभिजीत पिता विकास व अन्य परिजनों के साथ आईएमटी थाने पहुंचे। रात करीब ढाई बजे पुलिस ने मृतका के पिता विकास की शिकायत पर पति के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की। शुक्रवार को खानपुर मेडिकल कॉलेज में शव को पोस्टमार्टम के बाद पिता को सौंप दिया गया। आईएमटी थाना पुलिस ने एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया को साथ लेकर घटनास्थल व कार का निरीक्षण किया।
...........
पूछताछ में आरोपी बोला-गांव में हो रही थी बेइज्जती इसलिए कर दी हत्या
आईएमटी थाना प्रभारी अश्वनी अहलावत ने बताया कि आरोपी हरविंद्र उर्फ रिंकू से पूछताछ की तो उसने बताया कि बेटी होने के छह माह बाद ही तमन्ना उससे अलग रोहतक रहने लगी थीं। कभी बच्चों से मिलने के नाम पर गांव में आ जाती, फिर रोहतक चली जाती थी। इससे गांव में उसकी बेइज्जती हो रही थी। वीरवार दोपहर तमन्ना का उसके पास फोन आया। उसे बच्चों से मिलना है, मुझे लेने पोलंगी गांव आ जाओ। वह गांव के अड्डे पर मिलेगी। हरविंदर आई-20 कार में बैठाकर तमन्ना को लेकर चल पड़ा। थोड़ी दूर चलते ही दोनों की कार के अंदर कहासुनी हो गई। उसने तमन्ना से कहा कि वह चाहे गांव में रहने लग आए या बिल्कुल रिश्ता खत्म कर दे। बार-बार आने से उसकी गांव में बेइज्जती हो रही है। नहीं तो वह उसे मार देगा। तमन्ना ने धमकी दी कि वह उसे मार देगी। इससे गुस्से में आकर आरोपी ने तमन्ना की उसकी चुन्नी से ही गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद कार को फरमाणा गांव ले गया और बोरे में शव डालकर कार की डिक्की में रखकर भाग गया। इसी बीच ग्रामीणों ने खरखौदा पुलिस को सूचना दे दी। एसटीएफ बहादुरगढ़ ने आरोपी को पकड़ लिया। पता चला कि वारदात रोहतक जिले के पोलंगी गांव के पास हुई है। ऐसे में केस की जांच रोहतक की आईएमटी थाना पुलिस को सौंप दी है।

....
पीजीआई से सोनीपत अस्पताल फिर खानपुर ले जाया गया शव
मृतका के परिजनों ने बताया कि खरखौदा पुलिस सूचना पाकर फरमाणा पहुंची और शव को कार से बरामद किया। शव आईएमटी थाना पुलिस को सौंप दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए शव पीजीआई के डेड हाउस में ले जाया गया। डॉक्टरों ने साफ किया कि शव सोनीपत जिले में मिला है। ऐसे में पोस्टमार्टम वहीं होगा। इसके बाद पुलिस शव सोनीपत के सरकारी अस्पताल ले गई जहां से खानपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। देर शाम शव का पोस्टमार्टम हो सका।

...
बहन ने थाने में लिखकर दिया था-पिता व भाई से कोई रिश्ता नहीं
पीजीआई के डेड हाउस पहुंचे मृतका के भाई अभिजीत ने बताया कि बचपन में ही मां का देहांत हो गया था। मौसी ने लंबे समय तक दोनों का पालन-पोषण किया। तमन्ना मौसी की बात मानती थीं। मौसी के कहने पर ही उन्होंने 2021 में हरविंदर उर्फ रिंकू से शादी कर ली थी। वह और पिता इस शादी से सहमत नहीं थे। ऐसे में तमन्ना ने थाने में लिखकर दिया था कि उनका भाई व पिता से कोई रिश्ता नहीं है। इसके बाद उन्होंने भी संपर्क रखना छोड़ दिया था। अभिजीत ने बताया कि दो साल से तमन्ना व हरविंदर के बीच ज्यादा तनाव चल रहा था। दोनों कॉल करके अपना पक्ष रखते थे लेकिन नाता न होने के कारण वे कुछ दखल नहीं देते थे। वीरवार को दोनों में से किसी की कॉल नहीं आई।
...
हत्याकांड से उठ रहे सवाल, जवाब ढूंढ रही पुलिस
: तमन्ना रोहतक में अकेली रहती थीं या पूरी वारदात में किसी तीसरे व्यक्ति की भी भूमिका है।
: रोहतक से पोलंगी गांव तक कैसे पहुंची तमन्ना। वह चाहती तो हरविंदर को पोलंगी के बजाय सीधे रोहतक ही बुला सकती थीं। क्या उन्हें कोई पोलंगी छोड़कर आया।
: तमन्ना का पुलिस को कार में मोबाइल फोन नहीं मिला है। क्या वह फोन लेकर नहीं गई थीं या आरोपी हरविंदर ने छुपा रखा है।
वर्जन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आपसी कहासुनी के चलते आरोपी ने हत्या की है। शनिवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
- राकेश मलिक, डीएसपी सांपला

17-पीजीआई में पोस्टमार्टम न होने पर तमन्ना का शव सोनीपत ले जाने के लिए विचार-विमर्श करते परिजन।

17-पीजीआई में पोस्टमार्टम न होने पर तमन्ना का शव सोनीपत ले जाने के लिए विचार-विमर्श करते परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed