फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Will lay siege to the Tourism Minister's residence if demands are not met.

Rohtak News: मांगें पूरी नहीं की तो पर्यटन मंत्री के आवास का करेंगे घेराव

Tue, 28 Jul 2026 09:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 28 Jul 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
Will lay siege to the Tourism Minister's residence if demands are not met.
34-अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ के सदस्यों को संबो​धित करते कर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ ने मंगलवार को तिलियार झील पर्यटन केंद्र पर चौथा जोनल धरना आयोजित किया।
धरने में तिलियार झील, मैना, गोरिया बहादुरगढ़, बया भिवानी, बुलबुल जींद, हिसार, पानीपत, सोनीपत आदि पर्यटन केंद्रों के कर्मचारी शामिल हुए। अध्यक्षता यूनिट प्रधान अशोक कुमार और राज्य कमेटी के नेता जोगिंदर दलाल ने संयुक्त रूप से की, जबकि संचालन सुभाष ग्रेवाल ने किया।
राज्य प्रधान कश्मीर सिंह, महासचिव सुभाष देशवाल, कैशियर सुरेश पूनिया, वरिष्ठ उप प्रधान सुरेश नोहरा ने आरोप लगाया कि पर्यटन निगम प्रशासन कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं की लगातार अनदेखी कर रहा है।
विज्ञापन

चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने सुनवाई नहीं की तो पांचवां व अंतिम जोनल धरना पंचकूला में किया जाएगा। इसके बाद 9 अगस्त को पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा के गोहना स्थित आवास पर प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों की प्रमुख मांगें
तदर्थ कर्मचारियों को नियमित करना, पर्यटन निगम की संपत्ति का निजीकरण रोकना, पदोन्नति और सेवा नियम बनाना, फरीदाबाद जोन में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई, पुरानी पेंशन बहाल करना, एचकेआरएनएल कर्मचारियों को जॉब सुरक्षा देना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed