सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Woman crossing the road dies after being hit by a vehicle

Rohtak News: सड़क पार कर रही महिला की वाहन की टक्कर से मौत

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Woman crossing the road dies after being hit by a vehicle
विज्ञापन
रोहतक। सांपला के पास रोहतक-दिल्ली रोड पैदल पार करते समय दिल्ली की तरफ से आए वाहन ने यूपी के शाहजहांपुर की महिला किरण को टक्कर मार दी। पीजीआई लेकर आते समय महिला ने दम तोड़ दिया। सांपला थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
Trending Videos

शाहजहांपुर जिले के गांव बेहटा निवासी बीरू कुमार ने बताया कि वह परिवार के साथ सांपला में किराये पर रहकर वहीं कंपनी में नौकरी करते हैं। शुक्रवार शाम ड्यूटी के बाद पत्नी किरण के साथ पैदल घर लौट रहे थे। जब सड़क पार करने लगे तो दिल्ली की तरफ से आए वाहन ने उनकी पत्नी किरण को टक्कर मार दी। उसे सांपला के सरकारी स्कूल लेकर गए जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed