सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Women Will Become Policymakers Through the Nari Shakti Vandan Adhiniyam: Pratibha Suman

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाएं बनेंगी नीति निर्माता : प्रतिभा सुमन

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 12 Apr 2026 05:08 AM IST
विज्ञापन
Women Will Become Policymakers Through the Nari Shakti Vandan Adhiniyam: Pratibha Suman
विज्ञापन
रोहतक। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं हरियाणा महिला आयोग की पूर्व चेयरपर्सन प्रतिभा सुमन ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 भारतीय लोकतंत्र में महिलाओं की भूमिका को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक कदम है। वे शनिवार को कैनाल रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी।
Trending Videos

प्रतिभा सुमन ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को केवल योजनाओं का लाभार्थी ही नहीं बल्कि नीति निर्माण की प्रक्रिया का केंद्र बनाएगा। लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा परिवर्तन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इसे सामाजिक बदलाव का आधार बताते हुए कहा कि महिला नेतृत्व ही विकसित भारत-2047 की मजबूत नींव रखेगा। पूर्व मेयर रेनू डाबला ने बताया कि पिछले वर्षों में महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में बढ़ी है। प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत करोड़ों महिलाओं के बैंक खाते खोले गए जिससे वित्तीय समावेशन को मजबूती मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed