सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Women's Congress protests in Ateli; activists say the government is misleading the country.

Rohtak News: अटेली में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्यकर्ता बोले-सरकार देश को गुमराह कर रही

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Women's Congress protests in Ateli; activists say the government is misleading the country.
फोटो 28महिला आरक्षण को लेकर अटेली में प्रदर्शन करती कांग्रेस पार्टी की महिलाएं।संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। महिला आरक्षण बिल को शीघ्र लागू करने की मांग को लेकर सोमवार को अटेली बैगपुर में महिला कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. राजवती के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।
Trending Videos


प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने आज करें, अभी करें के नारे लगाते हुए सरकार से 2023 में पारित महिला आरक्षण बिल को तुरंत प्रभाव से लागू करने की मांग की। इस मौके पर डॉ. राजवती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए संघर्ष किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण का मुद्दा भी कांग्रेस की दूरदर्शी सोच और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। डॉ. राजवती ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार देश को गुमराह कर रही है और यह गलत प्रचार कर रही है कि कांग्रेस महिला आरक्षण के खिलाफ है जबकि सच्चाई यह है कि महिला आरक्षण बिल 2023 में संसद द्वारा पारित होकर संविधान का हिस्सा बन चुका है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है जिससे महिलाओं को उनका अधिकार मिलने में देरी हो रही है। इस दौरान बिना, नरेश, सविता, पूनम, कविता, मंजू सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed