{"_id":"6a6d0bf713931d92a30279e7","slug":"youth-robbed-of-five-lakh-rupees-cash-left-behind-in-car-after-collision-with-a-bike-rohtak-news-c-17-roh1019-897054-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: युवक से पांच लाख की लूट, बाइक से टक्कर पर कार में ही छूटे पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: युवक से पांच लाख की लूट, बाइक से टक्कर पर कार में ही छूटे पैसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। शहर की एकता कॉलोनी के युवक विशाल को झांसा देकर घर से पांच लाख रुपये मंगवा लिए। बाद में छीनकर भागते समय कार बाइक से टकरा गई। टक्कर के बाद पैसे कार में ही छूट गए और आरोपी मौके से भाग गए। पीड़ित विशाल ने सदर थाने में रोहित, सुमित व दो अन्य के खिलाफ वीरवार को सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
एकता कॉलोनी निवासी विशाल ने बताया कि वीरवार को वह शाम साढ़े 4 बजे सनसिटी स्थित दोस्त अजय के पास जिम में गए थे। वहां पर परिचित अंकित भी आया हुआ था। उसने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर उनसे घर से पांच लाख रुपये मंगवा लिए।
इसके बाद अंकित, अजय के पास चार युवक कार में सवार होकर आए। उनमें एक का नाम सुमित व दूसरे का रोहित था। चारों युवकों ने कहा कि तुम पीछे कार लेकर आ जाओ। लाढ़ौत रोड की तरफ उनकी कार को रुकवा लिया।
विज्ञापन
इसके बाद पिस्तौल अड़ाकर पांच लाख रुपये लूटकर भाग गए। उन्होंने भी कार से उनका पीछा शुरू कर दिया। लाढ़ौत चौक के पास उनकी कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे कार रुक गई और भागने की जल्दबाजी में आरोपी कार में ही पैसे छोड़ गए। सदर प्रभारी नीरज कुमार का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं। आरोपियों के हिरासत में आने के बाद पूरे मामले से पर्दा उठ सकेगा।