फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Saumil Sandhu appointed Working President in Haryana Congress

युवा कांग्रेस में नई लीडरशिप: हरियाणा में सौमिल संधू, हिमाचल में अखिल अग्निहोत्री कार्यकारी अध्यक्ष

Sun, 16 Aug 2026 12:02 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 16 Aug 2026 12:02 PM IST
सार

 सौमिल संधू पहले हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इससे पहले युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में संधू ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा था।

विज्ञापन
Saumil Sandhu appointed Working President in Haryana Congress
सौमिल संधू, नवनियुक्त हरियाणा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय युवा कांग्रेस ने सौमिल संधू को हरियाणा और अखिल अग्निहोत्री को हिमाचल प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। सौमिल संधू पहले हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। जनवरी 2026 में रोजगार और एचपीएससी से जुड़े युवाओं के आंदोलन पर उन्होंने युवा कांग्रेस की ओर से सरकार पर सवाल उठाए थे। 
विज्ञापन


इससे पहले युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में संधू ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा था और 12,949 वोट हासिल किए थे। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि के तौर पर थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से मिलता है। 
विज्ञापन


हिमाचल के अखिल अग्निहोत्री ऊना सदर से जुड़े युवा नेता हैं और हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं। युवा कांग्रेस के प्रदर्शन रिकॉर्ड में भी उन्हें उपाध्यक्ष दर्ज किया गया है।  साल 2023 में उन्होंने ऊना में युवा कांग्रेस के ‘बेटर इंडिया की बुनियाद' अभियान की जानकारी देते हुए प्रेस वार्ता की थी।  दिसंबर 2023 में उन्हें शिमला लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी भी बनाया गया था। जनवरी 2025 के युवा कांग्रेस चुनाव में वे हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदार रहे और 37 हजार वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed