{"_id":"6a8134872fd14b7b8d026dd1","slug":"elderly-man-beaten-to-death-with-sticks-and-clubs-in-talwandi-rukka-in-hisar-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: तलवंडी रुक्का में बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, घर के बाहर सोते समय 3 हमलावरों ने किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar: तलवंडी रुक्का में बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, घर के बाहर सोते समय 3 हमलावरों ने किया हमला
Sun, 16 Aug 2026 09:24 AM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sun, 16 Aug 2026 09:24 AM IST
सार
परिजनों के अनुसार, 85 वर्षीय रावल रोजाना की तरह 15 अगस्त की रात अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। रात करीब 11:30 बजे तीन अज्ञात व्यक्ति मौके पर पहुंचे और सोते हुए बुजुर्ग पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Crime Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार के गांव तलवंडी रुक्का में देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। घर के बाहर सो रहे 85 वर्षीय बुजुर्ग रावल की अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
घर के बाहर सो रहे थे बुजुर्ग
परिजनों के अनुसार, 85 वर्षीय रावल रोजाना की तरह 15 अगस्त की रात अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। रात करीब 11:30 बजे तीन अज्ञात व्यक्ति मौके पर पहुंचे और सोते हुए बुजुर्ग पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर और शरीर पर गंभीर चोटें लगने के कारण बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस कार्रवाई
वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। परिजनों के बयान के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और पुराने विवाद के पहलुओं की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन