{"_id":"6a81632cf74954d4a20329b5","slug":"youth-shot-and-injured-following-dispute-over-offering-water-to-shivling-after-kanwar-yatra-in-charkhi-dadri-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi-Dadri: शिवलिंग पर जल चढ़ाने को लेकर विवाद, युवक को मारी गोली; दो देशी पिस्तौल और ऑरा कार बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Charkhi-Dadri: शिवलिंग पर जल चढ़ाने को लेकर विवाद, युवक को मारी गोली; दो देशी पिस्तौल और ऑरा कार बरामद
Sun, 16 Aug 2026 12:43 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sun, 16 Aug 2026 12:43 PM IST
सार
डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान आरोपियों और पीड़ित के बीच कहासुनी व गाली-गलौज हुई थी। इसी रंजिश के चलते गोलीकांड को अंजाम देने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
घटना की तस्वीर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खेड़ी बूरा गांव के बस स्टैंड के पास हुए गोलीकांड के मामले में दादरी पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो देशी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और ऑरा कार बरामद की है।
विज्ञापन
डीएसपी साहिल ढिल्लो (एचपीएस) ने बताया कि 15 अगस्त की सुबह करीब तीन बजे पुलिस कंट्रोल रूम में खेड़ी बूरा बस स्टैंड के पास गोली चलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल पर खेड़ी बूरा निवासी मनजीत पुत्र कृष्ण घायल अवस्था में मिला। उसके सीने में गोली लगी थी। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेदांता अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ सदर दादरी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अटेला क्रेशर जोन के पास दबिश देकर चार आरोपियों महावीर, योगेश, विक्रम और एक अन्य को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान योगेश के कब्जे से एक देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस तथा विक्रम से एक देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल ऑरा कार भी पुलिस ने कब्जे में ले ली।
डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान आरोपियों और पीड़ित के बीच कहासुनी व गाली-गलौज हुई थी। इसी रंजिश के चलते गोलीकांड को अंजाम देने की बात सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा सके।