सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   11 candidates for 5 posts

Sirsa News: आमने-सामने मुकाबला, पांच पदों के लिए 11 दावेदार

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 21 Jan 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
11 candidates for 5 posts
सिरसा क्लब
विज्ञापन
सिरसा क्लब चुनाव : वरिष्ठ उपप्रधान से लेकर सचिव पद तक होगी जोरदार टक्कर, मतदान 1 फरवरी को ईवीएम से
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सिरसा क्लब के चुनाव में अब स्थिति स्पष्ट हो चुकी है। पांच पदों के लिए कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें चार पदों पर सीधे मुकाबला और सचिव पद पर तिकोनिया संघर्ष देखने को मिलेगा। मंगलवार को वरिष्ठ उपप्रधान पद के प्रत्याशी पवन गोयल ने नामांकन पत्र वापस ले लिया, जिससे इस पद पर सुभाष गुंबर और अशोक कुमार के बीच आमने-सामने का मुकाबला होगा।

उपप्रधान पद के लिए दो ही उम्मीदवार सुरेंद्र साहुवाला एडवोकेट और साहिल बांसल एडवोकेट आमने-सामने हैं। वहीं, संयुक्त सचिव पद पर सिकंदर खट्टर और राहुल मेहता, और कोषाध्यक्ष पद पर अतुल रातुसरिया और संजय गोयल एडवोकेट का मुकाबला तय है। वहीं, सचिव पद पर तीन उम्मीदवारों राजेश गोयल, शिवराज पुरी और राजन बावा के बीच तिकोनिया मुकाबला देखने को मिलेगा। इससे यह चुनाव और रोमांचक बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिटर्निंग अधिकारी रविंद्र चौधरी एडवोकेट, सहायक रिटर्निंग अधिकारी अभिषेक जैन और दीपक सिंगला एडवोकेट ने बताया कि चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ होगा। मतदान 1 फरवरी को ईवीएम से आयोजित होगा। क्लब के 950 सदस्य सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद वोटों की गिनती शुरू होगी और अनुमानित रूप से शाम करीब साढ़े पांच बजे परिणाम घोषित किए जाएंगे।
ईवीएम से होगा मतदान
क्लब चुनाव के लिए मतदान एक फरवरी को ईवीएम के माध्यम से आयोजित होगा। सिरसा क्लब के 950 सदस्य सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। मतदान समाप्त होने के बाद वोटों की गिनती की जाएगी और अनुमानित रूप से शाम करीब साढ़े पांच बजे चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा
चुनावों को लेकर अब गठजोड़ शुरू
सिरसा क्लब के चुनाव प्रचार को लेकर 10 दिनों समय उम्मीदवारों के पास हैं। सभी अपने-अपने स्तर पर राजनीतिक, सामाजिक तरीके से गठजोड़ बनाने में जुटे हुए हैं। सिरसा क्लब में अब बाहरी व्यक्ति का आना मना हो गया है। सिर्फ सदस्यों का ही आना-जाना रहेगा। क्लब के साथ-साथ सदस्यों के घर घर व अन्य जगहों पर बैठकें होंगीं। सचिव के बीच तिकोना मुकाबला होने के कारण मतों का विभाजन होगा। यही कारण है कि सचिव पद का चुनाव सबसे ज्यादा रोचक होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed