सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   1.5 lakh snatched by woman

Sirsa News: महिला से रुपयों से भरा थैला छीनने वाला युवक गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 04 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
1.5 lakh snatched by woman
सीसीटीवी में कैदी स्कूटी सवार की फोटो।
विज्ञापन
बैंक में अकाउंट खुलवाने गया था हर्षदीप, महिला को थैले में रुपये डालते देख लिया था
Trending Videos

स्कूटी नंबर से हुई युवक की पहचान

फोटो 32


संवाद न्यूज एजेंसी


सिरसा। महिला से रुपयों से भरा थैला छीनकर भागे स्कूटी सवार युवक को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हर्षदीप सिंह गांव सिकंदरपुर सिरसा का रहने वाला है।

डीएसपी सुखबीर सिंह ने बताया कि आरोपी हर्षदीप पंजाब नेशनल बैंक में अकाउंट खुलवाने गया था। वहीं पर उसने महिला को थैले में रुपये डालते हुए देखा। इसके बाद हर्षदीप ने महिला केसर देवी का पीछा करना शुरू कर दिया। महिला गली में पहुंची तो स्कूटी पर सवार हर्षदीप ने महिला से रुपयों से भरा थैला छीन लिया। डीएसपी ने बताया कि सीसीटीवी में स्कूटी सवार कैद हो गया था। स्कूटी नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया है कि इस वारदात में उसके अलावा दूसरा कोई शामिल नहीं था। आरोपी से छीने गए एक लाख रुपये बरामद कर लिए गए हैं। वीरवार को उसे अदालत समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed