{"_id":"6a20821f0b4791b482097569","slug":"engineering-in-electrical-and-ai-seats-in-jcd-double-sirsa-news-c-128-1-svns1027-159442-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जेसीडी इंजीनियरिंग में एआई और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में सीटें दोगुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जेसीडी इंजीनियरिंग में एआई और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में सीटें दोगुनी
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
जेसीडी महानिदेशक व शिक्षक सीटों की बढ़ोतरी को जारी हुआ पत्र दिखाते हुए। कॉलेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एआई शिक्षा विस्तार से उज्ज्वल होगा भविष्य : डॉ. जय प्रकाश
फोटो - 11
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जननायक चौधरी देवी लाल मेमोरियल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से बीटेक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग तथा बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की सीटों को बढ़ाने की अनुमति दे दी है। विवि की ओर से दोनों कोर्सों की सीटों को बढ़ाकर 30-30 से 60-60 कर दिया है। हाल ही में प्रोविजनल एफिलिएशन पत्र जारी किया गया है।
इस अवसर पर जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक डॉ. जय प्रकाश ने कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वरिंदर सिंह, कोऑर्डिनेटर इंजीनियर आरएस बराड़ तथा संपूर्ण टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर शैक्षणिक वातावरण तथा विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण के प्रति समर्पण का परिणाम है।
डॉ. जय प्रकाश ने कहा कि वर्तमान समय कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआई और मशीन लर्निंग का युग है। देश और दुनिया में एआई आधारित तकनीकों की मांग तेजी से बढ़ रही है। विद्यार्थियों की बढ़ती रुचि और उद्योगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एआई एंड मशीन लर्निंग तथा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग जैसे महत्वपूर्ण पाठ्यक्रमों में सीटों की संख्या बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
जयप्रकाश ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग दोनों ही क्षेत्र आधुनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं। ये तकनीक विभिन्न कार्यों को अधिक सरल, सटीक और तीव्र गति से संपन्न करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। आने वाले समय में इन क्षेत्रों में रोजगार और नवाचार की असीम संभावनाएं हैं।
जेसीडी विद्यापीठ विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा, अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं तथा उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सीटों में वृद्धि से अधिक संख्या में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
जेसीडी विद्यापीठ के चेयरमैन अर्जुन सिंह चौटाला ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महानिदेशक डॉ. जय प्रकाश, प्राचार्य डॉ. वरिंदर सिंह तथा संपूर्ण इंजीनियरिंग टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संस्थान सदैव विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। भविष्य की तकनीकों के अनुरूप नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. वरिन्दर सिंह ने विश्वविद्यालय एवं संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि सीटों में वृद्धि से क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने का बेहतर अवसर मिलेगा तथा संस्थान तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

Trending Videos