सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   junior rugby 7 trial tomorrow

Sirsa News: जूनियर रग्बी 7 एस प्रतियोगिता का ट्रायल कल

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 04 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
junior rugby 7 trial tomorrow
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

रानियां। राज्य स्तर पर खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से 7 जून को पानीपत में जूनियर बॉयस एंड गर्ल्स रग्बी 7 एस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली जूनियर लड़के और लड़कियों की टीम का चयन कोच सोमपत सिंह करेंगे।
इसको लेकर ट्रायल 5 जून को खेल इंडिया खेल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, अजीज प्रताप खोसा खेल स्टेडियम ऐलनाबाद में शाम 3 बजे होंगे। सिरसा रग्बी एसोसिएशन के जिला सचिव विकास ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस ट्रायल में 12 लड़के और 12 लड़कियों का चयन किया जाएगा। सभी खिलाड़ी अपने साथ अपने आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र की कॉपी के साथ दो फोटो लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन प्रधान सतवीर ने बताया कि रग्बी खेल को बढ़ावा देने और ग्रामीण शहरी क्षेत्र के उभरते खिलाड़ियों को मंच देने के लिए ऐसी प्रतियोगिताएं विशेष महत्व रखती है। चयनित खिलाड़ियों को जिला टीम में शामिल कर राज्य स्तर पर खेलने का अवसर दिया जाएगा। उन्होंने जिले के सभी योग्य व इच्छुक जूनियर खिलाड़ियों को इस ट्रायल में भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed