सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   17 cylinders seized

Sirsa News: खाद्य आपूर्ति विभाग ने होटलों से जब्त किए 17 घरेलू सिलिंडर

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 03 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
17 cylinders seized
वार्ड नंबर 19 में केवाईसी करते हुए कर्मचारी। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
ईकेवाईसी की खुली पोल, उपायुक्त के आदेश पर लोगों की घर पर हुई ई-केवाईसी
Trending Videos

- गैस की होम डिलीवरी को प्रशासन देगा प्राथमिकता, इमरजेंसी के सिलिंडर ही एजेंसी से दिए जाएंगे

- भूपेंद्रा गैस एजेंसी मामले में जांच जारी, उपायुक्त ने विशेष रूप से अधिकारियों की ली बैठक





फोटो -- 3



संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। गैस एजेंसियों की ओर से उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के साथ-साथ अन्य दी जा रहीं सुविधाओं की अब पोल खुलने लगी है। उपायुक्त शांतनु शर्मा के गैस एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर फोकस करने के बाद कई खामियां सामने आई हैं। खासतौर पर ई-केवाईसी यानी इलेक्ट्रॉनिक नो-योर-कस्टमर के नाम पर उपभोक्ताओं को तंग करने की पोल खुल गई हैं। वहीं, जिले भर में छापा मारने की कार्रवाई में 17 गैस सिलिंडर जब्त किए गए हैं।
प्रशासनिक जांच में सामने आया है कि सभी एजेंसियों का मोबाइल एप है। विशेष लिंक दिए गए हैं जिनसे उपभोक्ता स्वयं ई-केवाईसी कर सकता है। इतना ही नहीं, होम डिलीवरी करने वाला कर्मचारी भी सिलिंडर देने के दौरान जांच सकता है कि ई-केवाईसी है या नहीं। नहीं होने की सूरत में वह मौके पर ही उपभोक्ता की ई केवाईसी कर सकता है। ऐसे में उपायुक्त को मिलने वाली शिकायतों को वीरवार को घर-घर जाकर ई-केवाईसी कर एजेंसी के कर्मचारियों ने समाधान किया। उन्हें सिलिंडर उपलब्ध करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, विभाग की ओर से बुधवार को कुल 6384 सिलिंडर दिए गए। इनमें घरेलू गैस सिलिंडरों की कुल 5087 होम डिलीवरी की गई जबकि 1297 उपभोक्ताओं ने सीधे गोदाम से सिलिंडर प्राप्त किए। विभाग की टीमों की ओर से लगातार एजेंसियों का निरीक्षण किया जा रहा है।
- भूपेंद्रा गैस एजेंसी पर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी

भारत गैस एजेंसी के सप्लायर एजेंसी के खिलाफ जांच अभी जारी है। उपायुक्त के आदेशों के बाद सामने आया है कि प्रशासन अपने स्तर पर एफआईआर करवाने के बजाय उस उपभोक्ता के बयान दर्ज करने में लगा है जिससे रिफिल के अतिरिक्त पैसे लिए गए थे जबकि डीएफएससी मौके पर मौजूद थे और उन्होंने ही इस चोरी को पकड़ा था। सूत्रों की मानें तो इस मामले में अधिकारी स्वयं अपने स्तर पर एफआईआर करवाने से दूरी बना रहे हैंं क्योंकि इस मामले में कोर्ट में मुख्य गवाह होने पर उन्हें ही आना पड़ेगा। इसलिए उपभोक्ता के बयानों के आधार पर कार्रवाई करने की प्रक्रिया की जा रही है। कोर्ट में इससे एजेंसी संचालक को सीधेतौर पर फायदा होगा। उपभोक्ता बार-बार कोर्ट के चक्कर नहीं लगाएगा। यही कारण है कि तीन दिन बाद भी इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

किराना स्टोर से जब्त किए आठ गैस सिलिंडर
जिला खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर डबवाली रोड स्थित एक किराना स्टोर पर दबिश देकर 8 गैस सिलिंडर जब्त किए। विभाग के अधिकारियों काे सूचना मिली थी कि डबवाली रोड पर स्थित अमर किराना स्टोर पर गैस सिलिंडरों की अवैध रूप से बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन किया। टीम में सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी राहुल कुमार, निरीक्षक भूपेश गोयल और निरीक्षक आनंद शर्मा शामिल थे। टीम ने मौके पर पहुंचकर स्टोर की जांच की तो वहां से दो भरे हुए और छह खाली गैस सिलिंडर बरामद हुए। जांच के दौरान टीम ने दुकानदार अमरनाथ से सिलिंडरों से संबंधित दस्तावेज और एलपीजी रिकॉर्ड प्रस्तुत करने के लिए कहा लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। इस पर विभाग ने सभी सिलिंडरों को जब्त कर लिया।अधिकारियों ने बताया कि संबंधित दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हैलो बीपीसीएल एप से की ऑन द स्पॉट ई-केवाईसी
हैलो बीपीसीएल एप के माध्यम से गैस उपभोक्ताओं की गैस सिलिंडर डिलीवरी के समय ही केवाईसी घर पर ही की जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वीरवार को वार्ड नंबर-21 में भूपेंद्रा गैस एजेंसी के डिलीवरी मैन ने उपभोक्ताओं को मौके पर ही एप से ई-केवाईसी कर उन्हें गैस सिलिंडर दिए। समाजसेवी अमित सोनी ने बताया कि यह एप उपभोक्ता के आधार फेस एप से भी जुड़ा हुआ है। इससे सही उपभोक्ता की पहचान सुनिश्चित होती है। ऐसे में इस एप के जरिए घर पर ही उपभोक्ताओं की केवाईसी हो सकेगी। साथ ही एजेंसियों के बाहर केवाईसी करवाने वाले उपभोक्ताओं की कतार नहीं लगेगी। इसी को लेकर उपायुक्त को शिकायत दी गई थी। इसके बाद आज बुजुर्ग उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी हुई है। सिलिंडर मिले हैं।
बुकिंग की धीमी गति को बढ़ावा देने का प्रयास
जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति नियंत्रक हरवीर सिंह ने आदेश जारी किए कि गैस सिलिंडर की रिफिल लेने के लिए गैस एजेंसियों के कार्यालय या गोदाम पर अनावश्यक रूप से शहरवासी न जाएं। विभाग की ओर से सभी उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर की आपूर्ति होम डिलीवरी के माध्यम से बुकिंग के आधार पर तिथिवार की जाएगी जबकि जमीनी हकीकत है कि होम डिलीवरी की मांग बढ़ने के बाद कर्मचारियों की संख्या नहीं बड़ी है। इस कारण बड़े स्तर पर होम डिलीवरी पेंडिंग है। वहीं, एक एजेंसी संचालक ने बताया कि गैस सिलिंडर लेने के लिए 70 प्रतिशत से ज्यादा लोग इमरजेंसी के लिए आते हैं।
खाद्य आपूर्ति विभाग ने होटलों से जब्त किए 9 घरेलू सिलिंडर
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। शहर के अलग-अलग होटलों में वीरवार को दोपहर को खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने छापा मारकर 9 घरेलू सिलिंडर जब्त किए।
खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी की सूचना मिलते ही होटल संचालकों में अफरा-तफरी मच गई। कार्रवाई के दौरान खाद्य आपूर्ति विभाग से इंस्पेक्टर दीपक भारद्वाज के नेतृत्व में टीम ने शहर के प्यार दा ढाबा से दो सिलिंडर, अरोड़ा स्वीट्स से एक सिलिंडर, पंजाबी वैष्णो ढाबा से तीन सिलिंडर, ऊजी कैफे से एक सिलिंडर, बलवंत का ढाबा से एक सिलिंडर और लंदन रोल बार से एक सिलिंडर मौके पर जब्त किए।
इंस्पेक्टर दीपक भारद्वाज ने बताया कि उन्हें रानियां के कुछ होटलों पर कॉमर्शियल सिलिंडर की जगह घरेलू सिलिंडर प्रयोग करने की गुप्त सूचना मिली थी। इस पर विभाग ने तुरंत संज्ञान लेते हुए टीम गठित कर शहर के 7 अलग-अलग ढाबों पर एक साथ छापा मारा। इस दौरान टीम ने उक्त होटलों से मौके पर 9 घरेलू सिलिंडर जब्त किए हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी होटल संचालकों पर कानून के आदेशों की अवहेलना करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed