सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   2278 students passed buniyad level 1 exam

Sirsa News: 2278 ने उत्तीर्ण की मिशन बुनियाद लेवल-1 परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 21 Jan 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
2278 students passed buniyad level 1 exam
विज्ञापन
जिले से 6509 विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा, लेवल-2 की परीक्षा 30 को
Trending Videos


फोटो- 7
संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी मिशन बुनियाद योजना के तहत आयोजित प्रवेश परीक्षा लेवल-1 में जिले के 2278 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है।
मिशन बुनियाद कार्यक्रम की प्रवेश परीक्षा लेवल-1 सत्र 2026–28 का आयोजन 26 दिसंबर 2025 को पूरे प्रदेश में किया गया था। इस परीक्षा में जिले से 6509 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 2278 विद्यार्थी सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिशन बुनियाद कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2022 में हरियाणा सरकार द्वारा की गई थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की शैक्षणिक नींव को मजबूत करना तथा उनमें प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता विकसित करना है। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को भविष्य की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं चाहे वे विज्ञान, वाणिज्य या अन्य किसी भी क्षेत्र से संबंधित हों के लिए तैयार किया जाता है। विशेष रूप से गणितीय दक्षता के विकास पर इस योजना में अतिरिक्त जोर दिया जाता है।
मिशन बुनियाद एक अनूठा, आधुनिक एवं तकनीक आधारित शैक्षणिक मॉडल है। इस मॉडल के अंतर्गत विद्यार्थी डिजिटल एवं सेटेलाइट क्लासरूम के माध्यम से प्रदेश के श्रेष्ठ शिक्षकों से सीधे जुड़ते हैं। विद्यार्थी न केवल लाइव कक्षाओं में भाग लेते हैं, बल्कि प्रश्न पूछकर अपनी शंकाओं का समाधान भी प्राप्त करते हैं। पिछले दो वर्षों में मिशन बुनियाद के कई विद्यार्थियों का चयन हरियाणा सरकार की सुपर-100 योजना में भी हुआ है।
रेजिडेंशियल की होगी शुरुआत

वर्ष 2026 से मिशन बुनियाद का रेजिडेंशियल (हॉस्टल) कार्यक्रम भी प्रारंभ किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत कुरुक्षेत्र, हिसार, पानीपत और गुरुग्राम में रेजिडेंशियल केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों में पूरे प्रदेश से चयनित लगभग 400 विद्यार्थियों को छात्रावास में रखकर गहन, अनुशासित एवं लक्ष्य-केंद्रित तैयारी करवाई जाएगी।
लेवल-2 की परीक्षा 30 जनवरी को होगी


लेवल-1 में चयनित विद्यार्थियों के लिए अब लेवल-2 की परीक्षा 30 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। लेवल-2 के प्रवेशपत्र 20 जनवरी 2026 से ऑनलाइन उपलब्ध हैं। लेवल-2 में सफल विद्यार्थी लेवल-3 में भाग लेंगे और अंतिम रूप से चयनित विद्यार्थी सत्र 2026-28 में कक्षा 9वीं व 10वीं की पढ़ाई मिशन बुनियाद केंद्रों से पूरी करेंगे।

वर्जन
मिशन बुनियाद प्रवेश परीक्षा लेवल–1 के परिणाम/ मिशन बुनियाद प्रवेश परीक्षा लेवल–2 के प्रवेशपत्र इस लिंक से डाउन्लोड करें: http://registration.buniyaadhry.com/mb-l2-admit-card जिले से 2278 विद्यार्थियों ने बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा उत्तीर्ण की है । इस उपलब्धि पर सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई व आगामी बुनियाद लेवल-2 परीक्षा के लिए शुभकामनाएं।
- सुनीता साईं, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed