फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   3 new ambulance to dabwali civil hospital

Sirsa News: अस्पताल को मिली ‘चलती-फिरती आईसीयू’ वाली एंबुलेंस, गंभीर मरीजों को मिलेगा नया जीवन

Sun, 02 Aug 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 02 Aug 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
3 new ambulance to dabwali civil hospital
अत्याधुनिक उपकरणों से लैस एएलएस एंबुलेंस से मजबूत होगी आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। लंबे समय से संसाधनों की कमी से जूझ रही जिले की एंबुलेंस व्यवस्था को अब बड़ी मजबूती मिली है। स्वास्थ्य विभाग को तीन नई एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस उपलब्ध करवाई गई हैं। इनमें से एक अत्याधुनिक एंबुलेंस डबवाली के उपमंडल नागरिक अस्पताल को मिली है।
जीवनरक्षक उपकरणों से पूरी तरह सुसज्जित यह एंबुलेंस गंभीर मरीजों के लिए रास्ते में ही आईसीयू जैसी सुविधा उपलब्ध करवाएगी। नई एएलएस एंबुलेंस में वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम, मल्टी-पैरामीटर मॉनिटर, डिफिब्रिलेटर, सक्शन मशीन सहित आधुनिक आपातकालीन चिकित्सा उपकरण लगाए गए हैं।
विज्ञापन

इसमें प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती भी की जाएगी, जो मरीजों को रेफर किए जाने के दौरान उनकी लगातार निगरानी करेगा और तत्काल जीवनरक्षक उपचार उपलब्ध करवाएगा। इस पहल से सड़क दुर्घटनाओं, हृदयाघात, ब्रेन स्ट्रोक, गंभीर सांस संबंधी समस्याओं और जटिल प्रसव जैसी आपात परिस्थितियों में मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर अवस्था में अस्पताल से बड़े चिकित्सा संस्थानों तक ले जाते समय मरीज की हालत पर लगातार नजर रखी जा सकेगी, जिससे समय पर उपचार मिलने और जीवन बचाने की संभावना बढ़ेगी।
जिले में एंबुलेंस सेवाओं की स्थिति लंबे समय से चिंता का विषय बनी हुई थी। उपलब्ध संसाधनों के खराब होने के कारण स्वास्थ्य विभाग को सीमित वाहनों के सहारे आपातकालीन सेवाओं का संचालन करना पड़ रहा था।
जिले में मौजूद 11 बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) एंबुलेंस में से 6 वाहन, 2 एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस में से 1 तथा 19 पेशेंट ट्रांसपोर्ट व्हीकल (पीटीवी) में से 10 वाहन बंद अथवा जर्जर स्थिति में थे। ऐसे हालात में मरीजों को समय पर एंबुलेंस उपलब्ध करवाना स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन गया था।
एंबुलेंस व्यवस्था में सुधार का मुद्दा हाल ही में दिशा समिति की बैठक में भी प्रमुखता से उठाया गया था। बैठक में जिले के लिए नई एंबुलेंस उपलब्ध करवाने और पुराने वाहनों को बदलने की मांग रखी गई थी।
डबवाली क्षेत्र के मरीजों को मिलेगा सीधा फायदा
डबवाली अस्पताल को मिली नई एएलएस एंबुलेंस का लाभ केवल शहर तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि आसपास के गांवों के मरीजों को भी इसका फायदा मिलेगा। विशेषकर ऐसे मरीज जिन्हें सिरसा, बठिंडा या अन्य उच्च चिकित्सा संस्थानों के लिए रेफर किया जाता है, उन्हें अब रास्ते में बेहतर चिकित्सा सहायता मिल सकेगी। आपात स्थिति में मरीज को अस्पताल पहुंचाने का समय काफी महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह एंबुलेंस मरीजों के लिए जीवन और मृत्यु के बीच महत्वपूर्ण अंतर साबित हो सकती है।

कोट्स
अस्पताल को एएलएस एंबुलेंस मिलना क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम है। यह सुविधा गंभीर मरीजों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने में स्वास्थ्य विभाग के लिए काफी मददगार साबित होगी।
-डॉ. हरसिमरन सिंह, अतिरिक्त वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, डबवाली नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed