फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   bke protest on 5

Sirsa News: भारतीय किसान एकता 5 करेगी प्रदर्शन, किसानों को किया जागरूक

Sun, 02 Aug 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 02 Aug 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
bke protest on 5
किसानों-मजदूरों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। भारतीय किसान एकता (बीकेई) 5 अगस्त को सिरसा में किसानों और मजदूरों की मांगों को लेकर प्रदर्शन करेगी। इस संबंध में गांव जलालआना में रविवार को बैठक हुई। बीकेई के वरिष्ठ नेता बंता सिंह वडिंग और माना सिंह ने प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया।
नेताओं ने बताया कि 5 अगस्त को सुबह 10:30 बजे किसान और मजदूर जाट धर्मशाला में एकत्रित होंगे। इसके बाद वे उपायुक्त कार्यालय तक मार्च निकालेंगे। जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार को मांग-पत्र सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

बंता सिंह वडिंग ने कहा कि खरीफ-2020 में नरमा फसल खराब होने का मुआवजा हजारों किसानों को नहीं मिला है। कालांवाली, डबवाली और गोरीवाला तहसीलों के किसान छह वर्ष से मुआवजे से वंचित हैं। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन में लंबित मुआवजे का शीघ्र भुगतान प्रमुख मांग रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख राष्ट्रीय और स्थानीय मांगें
प्रदर्शन के दौरान मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को रद्द करने की मांग उठेगी। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद की कानूनी गारंटी भी मांगी जाएगी। किसानों और मजदूरों की संपूर्ण कर्जमाफी, बिजली संशोधन विधेयक और सीड्स बिल वापस लेने की मांगें भी शामिल हैं। माना सिंह ने पर्याप्त नहरी पानी, निर्बाध बिजली आपूर्ति और समय पर खाद उपलब्ध कराने की बात कही। यूरिया घोटाले के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और लंबित फसल बीमा क्लेम जारी करने जैसी स्थानीय समस्याएं भी उठाई जाएंगी। दोनों नेताओं ने जलालआना और आसपास के किसानों से प्रदर्शन में पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed