फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   nashamukt bharat campaign

नशा मुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे अहम : डॉ. पंकज शर्मा

Sun, 02 Aug 2026 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 02 Aug 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
nashamukt bharat campaign
शा मुक्त अ​भियान के तहत जागरूकता रैली निकालते हुए। विभाग
एएनएम प्रशिक्षण स्कूल में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत कार्यक्रम
विज्ञापन

फोटो - 1

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। एएनएम प्रशिक्षण स्कूल, नागरिक अस्पताल में रविवार को नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। सिविल सर्जन डॉ. पवन के निर्देशन में छात्राओं और स्वास्थ्य कर्मियों ने नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।
उप सिविल सर्जन डॉ. पंकज शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे समाज की गंभीर चुनौती है। मादक पदार्थों का सेवन शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य और परिवार की आर्थिक स्थिति को प्रभावित करता है।
विज्ञापन

डॉ. पंकज ने कहा कि नशे से अपराध, दुर्घटनाएं, घरेलू हिंसा और बेरोजगारी जैसी घटनाएं बढ़ती हैं। डॉ. शर्मा ने बताया कि विकसित भारत के लिए युवाओं को नशे से दूर रखकर शिक्षा, खेल, योग और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशामुक्ति का आह्वान और उपचार
डॉ. पंकज शर्मा ने सभी प्रतिभागियों से स्वयं नशे से दूर रहने का आह्वान किया। डॉ. शर्मा ने बताया कि नशे की लत से जूझ रहे व्यक्ति को समय रहते उपचार और परामर्श उपलब्ध कराना सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को नशा मुक्त युवा-विकसित भारत की शपथ दिलाई गई। उन्हें माई भारत पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शपथ लेने के लिए भी प्रेरित किया गया। व्यसन उपचार केन्द्र, जिला नागरिक अस्पताल सिरसा ने नागरिकों से इस जन-जागरूकता अभियान का हिस्सा बनने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed