सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   500 street lights will be establish in kalanwali

Sirsa News: दुधिया रोशनी से चमकेगा शहर, 7 लाख से लगेंगी 500 नई स्ट्रीट लाइटें

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 29 Apr 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
500 street lights will be establish in kalanwali
शहर कालांवाली में जल रही स्ट्रीट लाइट
विज्ञापन
नगर पार्षदों को पत्र जारी करके अपने-अपने वार्ड में स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए मांगी लोकेशन
Trending Videos

फोटो -1 2
रोहित जैन
कालांवाली। 30 हजार की आबादी वाले शहर के वासियों के लिए खुशखबरी है। नगर पालिका प्रशासन ने शहर कालांवाली को दुधिया रोशनी से चमकाने के लिए करीब 7 लाख रुपये के टेंडर अलाॅट कर वर्क आर्डर दे दिया है। अब शहर के मुख्य बाजारों, गली-मोहल्लों में 500 नई एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। काम मई से शुरू होगा। 28 अगस्त तक पूरा होगा।

शहर में 1900 स्ट्रीट लाइटें लगी हुई हैं। कई जगहों पर स्ट्रीट लाइटें बंद होने या ना लगी होने के कारण शाम होते ही अंधेरा छाया जाता है। वहां आमजन को आवाजाही में परेशानी होती है। साथ ही अंधेरे में चोरी का भय बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शहर कालांवाली में कुल 16 वार्ड हैं। इन सभी वार्डों के नगर पार्षदों को नगर पालिका ने पत्र जारी कर दिया है। अपने-अपने वार्ड की गलियों में उन जगहों की लोकेशन मांगी गई है जहां पर स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी हैं। संवाद



वर्ष 2025 में भी लगाई गई थीं 1040 नई स्ट्रीट लाइटें

नगर पालिका प्रशासन ने जनवरी 2025 में भी करीब 28 लाख रुपये की लागत से नई स्ट्रीट लाइटें लगाने का टेंडर किया था। इसके तहत करीब 20 लाख रुपये की लागत से सभी वार्डों की गलियों, मोहल्लों व मुख्य बाजारों में 1 हजार एलईडी लाइटें लगाई गई थीं। करीब 8 लाख रुपये की लागत से शहर के वार्ड नंबर-1 से लेकर 4 तक की गलियों में 40 सोलर लाइटें लगाई गई थीं।



कोट्स

शहर की हर गली-मोहल्ले, मुख्य बाजारों में 500 नई स्ट्रीट लाइटें लगाने को लेकर वर्क आर्डर दे दिया है। कालांवाली जय भोले नाथ फर्म के द्वारा नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। अब शहरवासियों को स्ट्रीट लाइट की सुविधा मिलेगी।
- गिरधारी लाल, सचिव, कालांवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed