{"_id":"69f24b6fdf4e04ec2f09ab5f","slug":"dc-told-to-solve-water-logging-problem-sirsa-news-c-128-1-svns1027-157602-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: डीसी ने मानसून से पहले बरसाती नाले दुरुस्त करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: डीसी ने मानसून से पहले बरसाती नाले दुरुस्त करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
सिरसा बरसाती लाइन कापुल के साथ चलता काम। फ़ाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। आगामी मानसून को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को उपायुक्त शांतनु शर्मा ने नगर परिषद और जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर मौजूदा स्थिति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बरसाती व्यवस्था के लिए स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत की। अधिकारियों ने बताया कि शहर की पांच मुख्य सीवरेज लाइनों की डी-सिल्टिंग (सफाई) और मजबूती का कार्य किया जा रहा है ताकि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को कम किया जा सके। इसके अलावा अन्य लाइनों की सफाई भी करवाई जा रही है। मरम्मत का कार्य आधुनिक मशीनों से किया जाएगा। अलग-अलग एजेंसियां इन कामों में लगी हुई हैं।
बैठक में डेयरियों से निकलने वाले गोबर की समस्या एक बार फिर प्रमुखता से उठी। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रानियां रोड की मुख्य लाइनों में डेयरियों का गोबर सबसे ज्यादा आता है। इस संबंध में कई बार कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को लिखा जा चुका है लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि डेयरियों को नोटिस समय-समय पर जारी किए रहे हैं। जल्द ही इस मामले में ठोस कार्रवाई की जाएगी।
नगर परिषद की ओर से अमरुत टू के तहत बरसाती लाइन बिछाने का काम जारी है। अब तक मुख्य बाजारों में यह लाइन नहीं बिछाई गई है। इस कारण मानसून के समय में बाजारों में सीवरेज लाइन के भरोसे ही बरसाती पानी निकलेगा। हालांकि, ऑटो मार्केट, जनता भवन रोड, अनाजमंडी क्षेत्र में बरसाती लाइन बिछाई जा चुकी है। इससे इन क्षेत्रों में बरसाती पानी की समस्या नहीं रहेगी।
बैठक में जिला नगर आयुक्त विरेंद्र सेहरावत, जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन बलविंद्र नैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Trending Videos