सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   street construction

Sirsa News: आदर्श कॉलोनी में पक्की गली का निर्माण शुरू, जलभराव से मिलेगी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 29 Apr 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
street construction
आदर्श कॉलोनी डिंग में गली निर्माण कार्य करते मजदूर
विज्ञापन
तीन दिन से चल रहा कार्य, दोनों ओर नाली निर्माण के बाद बिछाई जाएंगी इंटरलॉकिंग टाइल्स
Trending Videos


फोटो - 15,16

संवाद न्यूज एजेंसी
डिंग मंडी। आदर्श कॉलोनी में पक्की गली के निर्माण का कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। पिछले करीब तीन दिनों से यहां निर्माण कार्य जारी है। इसमें सबसे पहले दोनों ओर गंदे पानी की निकासी के लिए नालियां बनाई जा रही हैं।
कॉलोनीवासियों के अनुसार, गली की हालत बेहद खराब थी। गली कच्ची होने के कारण बरसात या पानी जमा होने पर कीचड़ फैल जाता था। लंबे समय तक जलभराव रहने से मच्छरों की संख्या भी बढ़ गई थी। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब गली को पक्का बनाने के लिए इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाई जाएंगी। इससे जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी और लोगों का आना-जाना भी आसान हो जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि गली के पक्के निर्माण से न केवल सफाई व्यवस्था बेहतर होगी बल्कि कॉलोनी का स्वरूप भी सुधरेगा।
कोटस

पहले गली में इतना कीचड़ रहता था कि पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता था। बारिश के दिनों में हालत और खराब हो जाती थी। अब गली पक्की बनने से काफी राहत मिलेगी।
-पुनीत फुटेला, कॉलोनीवासी, फोटो - 17

गंदे पानी के कारण मच्छर बहुत हो गए थे। इससे बीमारी फैलने का डर बना रहता था। नालियां बनने और गली पक्की होने से सफाई भी बनी रहेगी और परेशानी खत्म होगी।
-हनुमान शर्मा, कॉलोनीवासी फोटो - 18

वर्जन

कॉलोनी के लोगों की समस्या को देखते हुए यह कार्य शुरू कराया गया है। पहले यहां जलभराव और गंदगी की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। अब नाली निर्माण के साथ-साथ इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाकर गली को पूरी तरह पक्का किया जाएगा ताकि लोगों को स्थायी राहत मिल सके।
-दरिया सिंह, सरपंच, डिंग मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed