{"_id":"69f24ac10f4358bd110d816d","slug":"aap-jiladhayksh-met-sp-to-arrest-attackers-sirsa-news-c-128-1-svns1027-157569-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: हमले के विरोध में एसपी से मिले आप जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: हमले के विरोध में एसपी से मिले आप जिलाध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
आप पार्टी के नेता लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। आम आदमी पार्टी नेता सुरजीत सिंह बेगू पर हुए जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बुधवार को पार्टी कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष हैप्पी रानियां के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण से मिले। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी नहीं होने पर कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे।
एसपी से मिलने पहुंचे आप जिला अध्यक्ष हैप्पी रानियां, शाम लाल मेहता, आप नेत्री कविता, नागर, बलविंद्र बराड़, धर्मपाल लाट, हंस राज सामा, डाॅ. सुकेश अरोड़ा, मास्टर हरबन्स लाल व मलकीत सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का दिवालिया निकल चुका है।
21 अप्रैल की रात 9 बजे सुरजीत सिंह को घर जाते वक्त कार सवार युवकों ने पहले तो उनके बाइक को टक्कर मारी। टक्कर लगने से सुरजीत सिंह बाइक सहित रोड पर गिर गए। इसके बाद कार से उतरे तीन युवकों ने हथौड़ों और बेसबाल डंडों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
सुरजीत सिंह के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्रित हुए और ग्रामीणों को देखकर हमलावर कार में सवार होकर भाग गए। जाते-जाते भी हमलावर जान से मारने की धमकी देकर गए।
नेताओं ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार सुरजीत सिंह को 9 चोटें लगी हैं। मेडिकल रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है लेकिन अब तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
नेताओं ने एसपी से मांग की कि किसान विंग जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह पर हुए जानलेवा हमले के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए अन्यथा पार्टी आंदोलन तेज करेगी।
Trending Videos