सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   69 players honoured by cash 15 lakh

Sirsa News: सीडीएलयू में 69 खिलाड़ियों को मिले 15 लाख रुपये के नकद पुरस्कार

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 22 Jan 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
69 players honoured by cash 15 lakh
सिरसा।चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए । व
विज्ञापन
फोटो- 14
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की खेल परिषद की ओर से विश्वविद्यालय के उत्कृष्ट खिलाड़ियों के सम्मान में बुधवार को टैगोर लेक्चर थिएटर में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पानीपत के उद्योगपति एवं समाजसेवी राजेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट (यूटीडी) तथा सीडीएलयू से संबद्ध 10 महाविद्यालयों के कुल 69 खिलाड़ियों को 15 लाख रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। इन खिलाड़ियों ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरस्कार वितरण के अंतर्गत प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को 25,000 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को 21,000 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को 18,000 रुपये के चेक दिए गए।
मुख्य अतिथि राजेश कुमार ने कहा कि खेल केवल जीत या हार तक सीमित नहीं होते, बल्कि यह जीवन को बेहतर इंसान बनाने की पाठशाला है। एक सच्चे खिलाड़ी में अनुशासन, ईमानदारी, धैर्य, टीम भावना एवं आत्मसंयम जैसे गुण होना आवश्यक है। खेल भावना ही खिलाड़ी की वास्तविक पहचान होती है, जो उसे मैदान के भीतर और बाहर सम्मान दिलाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed