सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A shield of safety... Gates will be installed on Hisar-Ghaggar multipurpose drain by June 30, claims the Irrigation Department; a meeting with farmer leaders will be held today

Sirsa News: सुरक्षा की ढाल...हिसार-घग्गर मल्टीपर्पज ड्रेन पर 30 जून तक लग जाएंगे गेट, सिंचाई विभाग का दावा, आज किसान नेताओं संग होगी बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 17 Jun 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
A shield of safety... Gates will be installed on Hisar-Ghaggar multipurpose drain by June 30, claims the Irrigation Department; a meeting with farmer leaders will be held today
हिसार घग्गर ड्रेन का ओटू हेड। 
विज्ञापन
सिरसा। हिसार-घग्गर मल्टीपर्पज ड्रेन पर गेट लगाने का कार्य अंतिम चरण में है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने दावा किया कि 30 जून से पहले हर हाल में गेट लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। हालांकि पिछले दिनों बारिश का पानी भरने के कारण काम एक-दो दिन जरूर बाधित रहा।

वीरवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों और किसान नेताओं के बीच एक अहम बैठक होगी जिसमें उन्हें ड्रेन की मौजूदा स्थिति और प्रशासनिक प्रयासों से अवगत करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री के सिरसा आगमन से पहले होने वाली यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिजाइन दोबारा तैयार होने से लगा समय
अधिकारियों के अनुसार ओटू हेड हिसार-घग्गर मल्टीपर्पज ड्रेन प्रोजेक्ट में कोई तकनीकी दिक्कत नहीं है। भविष्य की जरूरतों और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस प्रोजेक्ट के डिजाइन (ड्राइंग) को दोबारा तैयार करके पास करवाया गया है जिसकी वजह से काम शुरू होने में थोड़ा समय लगा। अब संशोधित ड्राइंग फाइनल हो चुकी है और मौके पर काम तेजी से चल रहा है। अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि इस ड्रेन के कारण चोपटा क्षेत्र के किसानों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

अखिल भारतीय किसान सभा आज सौंपेगी ज्ञापन
ड्रेन के मुद्दों के लिए अखिल भारतीय किसान सभा वीरवार को जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेगी। किसान सभा के राज्य महासचिव सुमित दलाल ने बताया कि संगठन ड्रेन की सफाई, बांधों की मजबूती और पानी के बैक फ्लो को रोकने के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। इसके लिए गांव-गांव में पंचायतें करने के बाद बीती 3 जून को ओटू हेड पर भी महापंचायत की गई थी। वीरवार को उपायुक्त से मिलकर मांगों के जल्द समाधान की मांग की जाएगी।
किसानों की मुख्य मांगें
हिसार-घग्गर मल्टीपर्पज ड्रेन के लेवल को सही और दुरुस्त किया जाए।
ओटू हेड के पास ड्रेन पर मजबूत गेट लगाए जाएं।
पानी के बैक फ्लो को रोकने के लिए हेड के पास उच्च क्षमता का पंपिंग सिस्टम विकसित हो।
स्थायी पंपिंग व्यवस्था होने तक बारिश के मौसम को देखते हुए तुरंत अस्थायी पंप सेट लगाए जाएं।
---------
हिसार-घग्गर ड्रेन पर गेट लगाने का कार्य 30 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। बारिश के कारण डिग्गी में पानी भर जाने से काम दो दिन रुका था, जिसे अब निकाल दिया गया है। काम दोबारा शुरू हो रहा है और हम वस्तुस्थिति से किसान संगठनों को लगातार अवगत करवा रहे हैं। - रघुवीर सिंह, एसडीओ, सिंचाई विभाग हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed