सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Opium seizure case: SIT takes over investigation, accused truck driver, owner, and supplier to be taken to Manipur, remand of all three accused extended till June 25

अंतिम बार अपडेट<bha>--</bha>- अफीम बरामदगी मामला : एसआईटी ने संभाली जांच, आरोपी एएसआई की निशानदेही पर ट्रक में बने एक और गुप्त बाॅक्स से 10.425 किलो अफीम बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 17 Jun 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Opium seizure case: SIT takes over investigation, accused truck driver, owner, and supplier to be taken to Manipur, remand of all three accused extended till June 25
आरोपी एएसआई रणबीर को निशानदेही के लिए न्यायिक परिसर में पहुंची एसआईटी।  संवाद 
विज्ञापन
आरोपी ट्रक चालक, मालिक व सप्लायर को लेकर एसआईटी जाएगी मणिपुर, तीनों आरोपियों का 25 जून तक बढ़ा रिमांड

हितेश चतुर्वेदी

सिरसा। एनएच-9 पर भावदीन के पास एक ट्रक से बरामद 88.97 किलो अफीम मामले की जांच अब हिसार एएसपी मयंक मुदगिल के नेतृत्व में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अपने हाथों में ले ली है। बुधवार को एसआईटी ने आरोपी एएसआई की निशानदेही पर पहले वाले ट्रक में ही बने एक और गुप्त बाॅक्स से 10.425 किलो अफीम बरामद की है।
बुधवार को एसआईटी ने मामले से जुड़े आरोपी बर्खास्त एएसआई रणबीर सिंह, शमशेर सिंह, ट्रक चालक किशना राम, ट्रक मालिक गगनदीप व मुख्य सप्लायर सुखराम को अलग-अलग अदालतों में पेश किया। कोर्ट ने तीनों आरोपियों की रिमांड अवधि 25 जून तक बढ़ा दी है। एसआईटी ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार की अदालत में ट्रक चालक किशना राम, ट्रक मालिक गगनदीप व मुख्य सप्लायर सुखराम की रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी मयंक मुदगिल ने अदालत को बताया कि मामले की कड़ियों को जोड़ने और तस्करी नेटवर्क की जांच के लिए तीनों आरोपियों को मणिपुर ले जाना आवश्यक है। मणिपुर की दूरी अधिक होने के कारण वहां जाकर जांच करने और लौटने में 8 से 10 दिन का समय लगेगा। दलीलें सुनने के बाद अदालत ने तीनों आरोपियों की पुलिस रिमांड 25 जून तक बढ़ा दी।
विज्ञापन

वहीं, नौकरी से बर्खास्त किए गए एएसआई रणबीर सिंह को एसआईटी ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट सोनिया की अदालत में पेश किया। जांच अधिकारियों ने अदालत को बताया कि रणबीर सिंह से अभी और गहन पूछताछ की जानी है। क्योंकि मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी संभावना है। अदालत ने उसकी पुलिस रिमांड तीन दिन और बढ़ा दी।


एएसआई रणबीर व उसके दोस्त शमशेर से कराई निशानदेही
इससे पहले, एसआईटी ने रणबीर सिंह और शमशेर सिंह से न्यायिक परिसर में निशानदेही कराई। फतेहाबाद से लाए गए शमशेर सिंह ने जांच टीम को उन सभी स्थानों की जानकारी दी, जहां वह कथित रूप से एएसआई रणबीर सिंह से अफीम लेने गया था और बाद में परिसर से बाहर निकला था।


हिसार आईजी ने मंगलवार को दिए थे निर्देश
मंगलवार को सिरसा दौरे पर आए हिसार रेंज के आईजी कुलदीप सिंह से पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए दूसरे जिले के आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी गठित करने का अनुरोध किया था। इसके बाद आईजी ने हिसार एएसपी के नेतृत्व में एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए थे।

एक आईपीएस सहित 6 डीएसपी पहुंचे कोर्ट
एसआईटी में हिसार एएसपी आईपीएस मयंक मुदगिल सहित हिसार, हांसी व फतेहाबाद जिले के 6 डीएसपी शामिल हैं। बुधवार शाम को एसआईटी के सभी अधिकारी व कर्मचारी 10 सरकारी गाड़ियों से सिरसा न्यायिक परिसर पहुंचे। एसआईटी में सिरसा पुलिस का कोई अधिकारी शामिल नहीं है।


10 जून को पुलिस ने ट्रक से बरामद की थी अफीम

हिसार जिले के गांव दाहिमा निवासी रणबीर सिंह पहले हांसी में तैनात था। वहां उसका रिकॉर्ड संतोषजनक नहीं होने के कारण उसका तबादला सिरसा कर दिया गया था। करीब दो माह पहले उसकी नियुक्ति डिंग थाना में हुई थी। 10 जून को डिंग थाना पुलिस ने राजस्थान एनसीबी के सहयोग से एनएच-9 पर भावदीन के पास एक ट्रक से 88 किलो 970 ग्राम अफीम बरामद की थी।
मामले की जांच एएसआई रणबीर सिंह को सौंपी गई। 11 जून को रणबीर सिंह बरामद 95 पैकेट अफीम लेकर अदालत पहुंचा जहां न्यायालय की निगरानी में 190 सैंपल तैयार किए गए। इसी दौरान उसने अपने परिचित शमशेर सिंह निवासी फतेहाबाद को कुछ मात्रा में अफीम उपलब्ध कराई। बाद में फतेहाबाद की एंटी नारकोटिक्स सेल ने शमशेर सिंह को भट्टू थाना क्षेत्र में 57 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया। संवाद
एएसआई ने घर में रखी थी अफीम !
सिरसा। पुलिस महकमे में ऐसी चर्चा है कि आरोपी एएसआई ने अपने घर में अफीम रखी हुई थी। इसमें डीएसपी, एसएचओ से लेकर तमाम नीचे के कर्मियों का हिस्सा था। राजस्थान एनसीबी 15 किलोग्राम अफीम ले गई थी, इसमें राजस्थान एनसीबी ने महिला पुलिस अधिकारी सहित तीन पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की है। आरोपी एएसआई की पत्नी का बयान भी एसआईटी ने दर्ज किया है, लेकिन पुलिस विभाग पर ज्यादा इल्जाम न लगे, इसलिए अफीम की बरामदगी ट्रक के अंदर से दिखाई गई है। इस मामले में जांच अधिकारी से लेकर करीब 10 पुलिसकर्मी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed