सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Message of cleanliness... the small government set out on a bicycle for waste management

Sirsa News: स्वच्छता का पैगाम...कचरा प्रबंधन के लिए साइकिल पर निकली छोटी सरकार

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 17 Jun 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Message of cleanliness... the small government set out on a bicycle for waste management
सिरसा में साइकिल रैली को झंडी दिखाते भाजपा जिलाध्यक्ष। 
विज्ञापन
सिरसा। स्वच्छ भारत मिशन अर्बन 2.0 के तहत बुधवार को सिरसा नगर परिषद के प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने साइकिल रैली निकालकर शहरवासियों को स्वच्छता व कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया। इस दौरान नागरिकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) सुरेंद्र बैनीवाल की अगुवाई में आयोजित रैली को नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप और भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट यतिंद्र सिंह ने राजकीय कन्या महाविद्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला नगर आयुक्त ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने घर और दुकान से निकलने वाले कचरे का सही निपटान करे। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे गीले, सूखे और मेडिकल वेस्ट (कचरे) को अलग-अलग रखें। उन्होंने कहा कि यदि हर व्यक्ति कचरा पृथक्करण (सेग्रिगेशन) की आदत अपना ले तो शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में प्रशासन को बड़ी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता और पौधरोपण को बनाएं जीवनशैली : भाजपा जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि अस्वच्छता कई बीमारियों की जड़ है। अगर हमें स्वस्थ जीवन जीना है तो स्वच्छता को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना होगा। प्रत्येक नागरिक को इस अभियान में सहयोग करते हुए जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभानी चाहिए।
विज्ञापन

चेयरमैन वीर शांति स्वरूप ने कहा कि अपने आसपास की सफाई की जिम्मेदारी हमारी स्वयं की है। उन्होंने सभी से स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण करने का आह्वान किया। रैली के समापन पर नेहरू पार्क में पौधरोपण अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed