{"_id":"6a34270bb66e7619e30b6a06","slug":"a-womans-leg-got-fractured-in-3-places-after-the-floor-of-a-moving-roadways-bus-came-loose-family-alleges-that-officials-didnt-even-come-to-check-on-her-condition-sirsa-news-c-128-1-svns1027-160205-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: चलती रोडवेज बस का फर्श उखड़ने से महिला के पैर में 3 जगह फ्रैक्चर, परिजनों का आरोप-अधिकारी हालचाल तक जानने नहीं आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: चलती रोडवेज बस का फर्श उखड़ने से महिला के पैर में 3 जगह फ्रैक्चर, परिजनों का आरोप-अधिकारी हालचाल तक जानने नहीं आए
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 18 Jun 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ओढ़ां। गांव रत्ताखेड़ा में बुधवार शाम हरियाणा रोडवेज की एक बस का टायर फटने से बस के अंदर का फर्श क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में रत्ताखेड़ा निवासी रमनदीप गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके पैर की हड्डी तीन जगह से टूट गई जिसके बाद वीरवार को सिरसा के एक निजी अस्पताल में उसका ऑपरेशन हुआ।
घायल महिला के परिजनों ने रोडवेज विभाग पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के बाद विभाग की ओर से न तो किसी अधिकारी ने उनका हालचाल जाना और न ही घायल की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उनका कहना है कि कम से कम मानवीय संवेदना के तहत परिवार से संपर्क किया जाना चाहिए था। ग्रामीणों ने बताया कि रमनदीप एक निजी अस्पताल में नौकरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती हैं।
सरपंच लीलाधर कुलरिया ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में जीएम रोडवेज सिरसा से फोन पर बात की लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। संवाद