सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   SIT reached Manipur by air to probe the opium smugglers' network, one team departed for Siliguri by train

Sirsa News: अफीम तस्करों का नेटवर्क खंगालने हवाई मार्ग से मणिपुर पहुंची एसआईटी, एक टीम ट्रेने से सिलीगुड़ी रवाना

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 18 Jun 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
SIT reached Manipur by air to probe the opium smugglers' network, one team departed for Siliguri by train
विज्ञापन
हितेश चतुर्वेदी

सिरसा। पुलिस ने नाकाबंदी कर जब्त किए ट्रक में बनाए दो गुप्त बाॅक्स से अब तक कुल 99.34 किलोग्राम अफीम बरामद कर ली है। वहीं मामले में अफीम नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए एसआईटी ने जांच तेज कर दी है। वीरवार देर रात एसआईटी मुख्य आरोपी ट्रक मालिक गगनदीप सिंह और मुख्य सप्लायर सुखराम को दिल्ली के रास्ते हवाई मार्ग से इम्फाल (मणिपुर) लेकर पहुंची। वहीं, एक अन्य टीम ट्रक चालक किशना राम के साथ रेल मार्ग से सिलीगुड़ी के लिए रवाना हो चुकी है।

सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान गगनदीप और सुखराम ने खुलासा किया कि मणिपुर के चुराचांदपुर क्षेत्र का एक व्यक्ति बड़े स्तर पर अफीम की सप्लाई करता है जो म्यांमार से भी अफीम मंगवाकर विभिन्न राज्यों में पहुंचाता है। एसआईटी आरोपियों को उन स्थानों पर ले जाकर पड़ताल करेगी जहां अफीम की खरीद-फरोख्त और लेनदेन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस की सहायता से मुख्य सप्लायर को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा जिसने मणिपुर से सिलीगुड़ी तक अफीम पहुंचाई थी। उधर अफीम तस्करी व भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार और बर्खास्त किए एएसआई रणबीर सिंह से भी पूछताछ जारी है। अदालत ने एसआईटी के अनुरोध पर उसकी रिमांड अवधि तीन दिन और बढ़ा दी है। संवाद
विज्ञापन


-----

7 दिन में एक ही ट्रक से दो बार मादक पदार्थ बरामद

10 जून को डीएसपी राज सिंह की निगरानी में डिंग थाना पुलिस ने इसी ट्रक से 88.970 किलोग्राम अफीम बरामद की थी। इसके बावजूद 17 जून को एसआईटी द्वारा जांच संभालने पर उसी ट्रक से दोबारा 10.370 किलोग्राम अफीम बरामद होना सिरसा पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

मामले के अनुसार डिंग थाना में तैनात एएसआई रणबीर सिंह को 10 जून की बरामदगी की जांच सौंपी गई थी। आरोप है कि 11 जून को अदालत में सैंपलिंग के दौरान उसने अपने परिचित शमशेर सिंह निवासी फतेहाबाद को कुछ मात्रा में अफीम उपलब्ध कराई जिसे बाद में फतेहाबाद की एंटी नारकोटिक्स सेल ने भट्टू क्षेत्र में 57 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया।

इस पूरे प्रकरण में लापरवाही और संलिप्तता के चलते एएसआई रणबीर सिंह को बर्खास्त किया जा चुका है जबकि डीएसपी राज सिंह का तबादला नूंह कर दिया गया है और तत्कालीन थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार को निलंबित किया गया है।

---

एसआईटी गंभीरता से मामले की जांच में जुटी है। आरोपियों को मणिपुर व अन्य स्थानों पर ले जाया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जा सकेगी। - मयंक मुदगिल, एएसपी, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed