सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   action in rangdari matter

Sirsa News: धमकी देने वाले की कुंडली खंगाल रही पुलिस, दामाद को जेल

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 18 Jan 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
action in rangdari matter
विज्ञापन
गांव गोरीवाला निवासी पेट्रो डीलर सुशील नेहरा से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। उपमंडल के गांव गोरीवाला निवासी पेट्रो डीलर सुशील नेहरा से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि पेट्रो डीलर का दामाद अभिमन्यु सिंहमार ही था। पुलिस ने अभिमन्यु को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है। वहीं, धमकी देने वाले बलवंत नीमीवाल की कुंडली पुलिस खंगाल रही है। वहीं, मामले की जांच साइबर सेल का सौंप दी गई है।

पुलिस की जांच में सामने आया कि अभिमन्यु सिंहमार के अपने ससुर सुशील नेहरा से संबंध अच्छे नहीं थे। इसी रंजिश के चलते उसने अपने एक जानकार के माध्यम से ससुर को धमकी भरी कॉल करवा कर रंगदारी की योजना बनाई। आरोप है कि उसने श्रीगंगानगर निवासी बलवंत नीमीवाल के जरिए यह कॉल करवाई। बलवंत नीमीवाल वर्तमान में गुरुग्राम की भोंडसी जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बलवंत नीमीवाल का प्रोडक्शन वारंट हासिल किया और 12 जनवरी को उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा। रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ में बलवंत नीमीवाल ने स्वीकार किया कि उसने धमकी और रंगदारी अभिमन्यु सिंहमार के कहने पर दी थी। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी अभिमन्यु सिंहमार को गिरफ्तार किया। 16 जनवरी को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए गए। रिमांड समाप्त होने के बाद बलवंत नीमीवाल को दोबारा अदालत में पेश कर भोंडसी जेल भेज दिया गया।

सदर थाना प्रभारी शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया कि जब रंगदारी की कॉल की गई तो आरोपी जेल से बाहर था। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वह किसी गिरोह से जुड़ा है या नहीं। मामले की आगे की जांच डबवाली पुलिस की साइबर सेल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed