फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   admission and bar dispute solved

Sirsa News: प्रशासन व बार एसोसिएशन के बीच सहमति से सुलझा सीट निर्माण विवाद

Wed, 19 Aug 2026 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 19 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
admission and bar dispute solved
प्रशासन जहां जगह देगा, वहीं नए अधिवक्ता बनाएंगे सीट
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिला बार एसोसिएशन परिसर में नए अधिवक्ताओं की सीट निर्माण पर चल रहा विवाद समाप्त हो गया है। प्रशासन और अधिवक्ताओं के बीच आपसी सहमति बनने के बाद यह विवाद सुलझा। प्रशासन नए अधिवक्ताओं को सीट बनाने के लिए जगह उपलब्ध कराएगा।
बार एसोसिएशन के उपप्रधान अधिवक्ता केवल कंबोज ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रशासन जहां भी जगह देगा, नए अधिवक्ता वहीं अपनी सीट बनाएंगे। इस संबंध में उपायुक्त शांतनु शर्मा से बातचीत हो चुकी है।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने यह भी निर्णय लिया है कि जिन नए अधिवक्ताओं को वकालत करते हुए दो या तीन साल से अधिक समय हो चुका है, उन्हें ही सीट निर्माण की अनुमति मिलेगी। 18 अगस्त की रात जिला एवं सत्र न्यायाधीश और उपायुक्त बार परिसर पहुंचे थे। उन्होंने अधिवक्ताओं से बातचीत की थी। 19 अगस्त को भी एसोसिएशन की उपायुक्त के साथ बैठक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद का कारण और समाधान
17 अगस्त की रात पार्किंग शेड के साथ नए अधिवक्ताओं द्वारा सीट निर्माण किया जा रहा था। इसे लेकर प्रशासन व अधिवक्ताओं के बीच विवाद हुआ था। निर्माण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम का अधिवक्ताओं ने विरोध किया था। इस दौरान बार एसोसिएशन के एक पूर्व प्रधान और ड्यूटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार के बीच तीखी बहस भी हुई थी। अब दोनों पक्षों में सहमति बनने के बाद यह विवाद पूरी तरह समाप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed