फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   nari shakti union supported safai workers protest

Sirsa News: सफाईकर्मियों के धरने को नारी शक्ति संगठन और अधिवक्ताओं का समर्थन

Wed, 19 Aug 2026 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 19 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
nari shakti union supported safai workers protest
कर्मचारियों के प्रदर्शन पर समर्थददेने के लिए पहुंची नारी संगठन । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली। सफाई कर्मचारियों के धरने को बुधवार को नारी शक्ति संगठन ने समर्थन दिया। संगठन की प्रधान प्रेम कांता के नेतृत्व में महिलाएं धरना स्थल पर पहुंचीं। उन्होंने सफाईकर्मियों के संघर्ष में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
प्रेम कांता ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। सरकार उनकी मांगों और पूर्व में किए गए वादों को गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द समाधान नहीं किया तो नारी शक्ति संगठन शहर की महिलाओं को साथ लेकर सड़कों पर उतरेगा।
विज्ञापन

इससे आंदोलन को मजबूती मिलेगी और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की जाएगी। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग रहे हैं। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमकांता ने कहा कि सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए और कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी मांगों का शीघ्र समाधान करना चाहिए ताकि सफाई व्यवस्था बहाल हो सके।

नारी शक्ति संगठन की सदस्यों ने नगर परिषद कार्यालय में अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर विस्तार से चर्चा की। सदस्यों ने अधिकारियों से आग्रह किया कि कर्मचारियों की मांगों को सरकार और संबंधित उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाए। इससे हड़ताल समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed