{"_id":"6a85f199416f1322230a5253","slug":"old-man-died-by-snake-bite-sirsa-news-c-128-1-svns1027-163503-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अबूबशहर में सांप के डसने से 87 वर्षीय बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अबूबशहर में सांप के डसने से 87 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
Wed, 19 Aug 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
मृतक मदन भांभू की फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झाड़-फूंक बनी वजह, बुधवार सुबह मछलियों को दाना खिलाने नहर के पास गए थे
फोटो - 18
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। उपमंडल के गांव अबूबशहर में बुधवार सुबह सांप के डसने से 87 वर्षीय बुजुर्ग मदन भाम्भू की मौत हो गई। यह घटना तेजाखेड़ा रोड स्थित उनकी ढाणी के पास हुई।
मदन भाम्भू सुबह नहर किनारे मछलियों को दाना डालने निकले थे। झाड़ियों को हटाते समय एक सांप ने उनके हाथ पर डस लिया। सांप के डसने के बाद बुजुर्ग अस्पताल नहीं गए। उन्होंने गांव में ही एक मेडी पर झाड़-फूंक करवाई।
इसमें काफी समय बीत गया और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। जहर का असर बढ़ने पर उन्होंने परिजनों को जानकारी दी। परिजन उन्हें तुरंत डबवाली के उपमंडल नागरिक अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बठिंडा (पंजाब) के एम्स रेफर किया। परिजन बुजुर्ग को भटिंडा ले जा रहे थे। पर रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया।
चिकित्सकों ने सलाह दी है कि सांप के डसने पर झाड़-फूंक में समय न गंवाएं। पीड़ित को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाना चाहिए ताकि समय पर उपचार मिल सके।