फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   demand to enquire pipeline work

Sirsa News: पाइपलाइन कार्य के विजिलेंस जांच की मांग

Wed, 19 Aug 2026 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 19 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
demand to enquire pipeline work
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली। गांव रामपुरा बिश्नोईया में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के कार्य पर ग्रामीणों ने जनस्वास्थ्य विभाग और संबंधित ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पाइपलाइन बिछाने में नियमों एवं मापदंडों का पूरी तरह पालन नहीं किया गया।
घरों में पेयजल कनेक्शन के लिए वितरित की जा रही टोटियों की गुणवत्ता पर भी ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त सिरसा को शिकायत सौंपकर पूरे कार्य की निष्पक्ष जांच करवाने तथा कथित अनियमितताओं की विजिलेंस जांच करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, गांव में पाइपलाइन बिछाने के साथ-साथ घरों में पेयजल कनेक्शन के लिए टोटियां वितरित की जा रही हैं। इन टोटियों की गुणवत्ता और असली होने को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि जब उन्होंने इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली तो उन्हें बताया गया कि कुछ टोटियां देखने में डुप्लीकेट प्रतीत हो रही हैं।

इस संबंध में जनस्वास्थ्य विभाग के उपखंड अधिकारी राय सिंह सिद्धू ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत और मामले की जांच के लिए विभाग के कनिष्ठ अभियंता कुलदीप सिंह को मौके पर भेजा गया है और काम बंद करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed