{"_id":"697e531427160b55df086ad7","slug":"akhand-sahib-bhog-sirsa-news-c-128-1-svns1027-152271-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: प्रकाश पर्व पर अखंड पाठ साहिब के डाले गए भोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: प्रकाश पर्व पर अखंड पाठ साहिब के डाले गए भोग
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
रोड़ी।गुरुद्वारा सिंघ सभा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लंगर करते श्रद्धालु। संवाद।
विज्ञापन
सुरतिया रोड स्थित गुरुद्वारा सिंघ सभा में हुआ आयोजन
फोटो- 42,43
संवाद न्यूज एजेंसी
रोड़ी। गांव रोड़ी के सुरतिया रोड स्थित गुरुद्वारा सिंघ सभा में सिक्खों के 10वें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को श्री अखंड पाठ साहिब के भोग श्रद्धा के साथ संपन्न हुए।
गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी बाबा गोपाल सिंह ने बताया कि प्रकाश पर्व के अवसर पर वीरवार को श्री अखंड पाठ साहिब का शुभारंभ किया गया था। उन्होंने बताया कि इस दौरान शुक्रवार को गांव में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सिख संगत ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसी कड़ी में शनिवार सुबह करीब 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। भोग उपरांत बाबा गुरविंदर सिंह एवं बाबा बलविंदर सिंह बेपरवाह ने कथा-कीर्तन के माध्यम से सिख इतिहास और गुरु साहिबान की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला, जिससे संगत भावविभोर हो उठी। कार्यक्रम के दौरान बाबा प्रीतम सिंह मलड़ी वालों ने भी गुरुद्वारा साहिब में हाजिरी लगवाई।
भोग और कथा-कीर्तन के पश्चात गुरुद्वारा परिसर में गुरु का अटूट लंगर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पहुंची सिख संगत ने पंगत में बैठकर लंगर ग्रहण किया। समूचा वातावरण गुरु महिमा और शब्द कीर्तन से भक्तिमय बना रहा।
Trending Videos