{"_id":"697e604c1e93ebc9f1092070","slug":"youth-suicide-sirsa-news-c-128-1-sir1004-152260-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: युवक फंदे पर लटका मिला, हत्या की आशंका जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: युवक फंदे पर लटका मिला, हत्या की आशंका जताई
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
मृतक बलजीत सिंह का फाइल चित्र।
विज्ञापन
पंजाब के एक पुलिस कर्मी से चल रहा था 30 हजार रुपये के लेन-देन का विवाद
रात को पुलिस थाने से आने के बाद दोस्त के साथ बाहर गया था बलजीत
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, चार आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
फोटो 36
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रोड़ी। गांव कुरंगावाली में शनिवार को 22 वर्षीय युवक बलजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव प्लॉट में बने कमरे की छत पर लगे गार्डर से रस्सी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक बलजीत सिंह की गांव में सैलून ही दुकान है।
परिजनों के अनुसार, पंजाब पुलिस में तैनात एक पुलिसकर्मी सुखवीर सिंह ने बलजीत पर 30 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया था और पैसे न लौटाने पर 420 का पर्चा दर्ज कराने की धमकी दे रहा था। आरोप है कि यह रकम किसी को नौकरी लगवाने के नाम पर मांगी गई थी, जबकि परिजनों का कहना है कि बलजीत ने कोई पैसा नहीं लिया था।
इस लेनदेन को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। बलजीत के भाई संदीप ने बताया कि इसी मामले में रोड़ी थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ के बाद रात करीब साढ़े आठ बजे वे घर लौट आए। कुछ देर बाद गांव किल्लावाली निवासी सोनी बलजीत को बातचीत के बहाने घर से बाहर बुलाकर ले गया। इसके बाद वह नहीं लौटा।
परिजनों का कहना है कि रातभर तलाश के बाद सुबह पिता वीरपाल सिंह प्लॉट पर पहुंचे, जहां बलजीत फंदे पर लटका मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि कमरे में कोई स्टूल या कुर्सी नहीं थी, रस्सी गले में चार से पांच बार लिपटी हुई थी। मुंह पर चोट के निशान थे, जिससे आत्महत्या पर संदेह होता है।
सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। जांच अधिकारी एसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि बलजीत के भाई के बयानों के आधार पर आरोपी सुखवीर सिंह, फतेह, रंगा सिंह और तारी सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच शुरू कर दी गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Trending Videos