सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   tractor mistri suicide

Sirsa News: नदी में छलांग लगाकर ट्रैक्टर मिस्त्री ने की खुदकुशी

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 01 Feb 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
tractor mistri suicide
विज्ञापन
पुल से छलांग लगाते राहगीरों ने देख लिया, पुलिस को दी सूचना
Trending Videos






शुक्रवार सुबह घर से गाड़ी में सिरसा आया था, पन्नीवाला मोटा में है दुकान





संवाद न्यूज एजेंसी





सिरसा। गांव खैरेकां के पास ट्रैक्टर मिस्त्री ने घग्गर नदी में छलांग लगाकर शनिवार को अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। राहगीरों ने उक्त व्यक्ति को पुल से छलांग लगाते देख लिया था। मृतक सुरेंद्र कुमार गांव चक्का जिला सिरसा का रहने वाला है। शव का पोस्टमार्टम रविवार को नागरिक अस्पताल में किया जाएगा।





शुक्रवार रात को खैरेकां के पास स्थित घग्गर पुल से एक व्यक्ति ने नदी में छलांग लगा दी। उसे छलांग लगाते राहगीरों ने देख लिया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोर की मदद से उसकी तलाश शुरू कर दी। शनिवार दोपहर बाद उसका शव नदी में मिला। मृतक की पहचान सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने सुरेंद्र के परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक सुरेंद्र के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। वह शुक्रवार सुबह घर से गाड़ी में सवार होकर सिरसा आया था। सुरेंद्र ट्रैक्टर का मिस्त्री था, उसकी गांव पन्नीवाला मोटा में दुकान है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी। शुरुआती जांच में यह साफ नहीं हो पाया है कि सुरेंद्र ने आत्महत्या क्यों की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed