सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   son in law bail

Sirsa News: 2 करोड़ की फिरौती मांगने के आरोपी दामाद को मिली जमानत

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 01 Feb 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
son in law bail
विज्ञापन
शिकायकर्ता ने कोर्ट में पेश होकर कहा-आरोपी से उसकी जान को कोई खतरा नहीं
Trending Videos






पुलिस ने 18 नवंबर को दर्ज की थी प्राथमिकी







संवाद न्यूज एजेंसी





सिरसा। पेट्रोल पंप मालिक को विदेशी नंबर से कॉल कर दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने आरोपी दामाद अभिमन्यु सिंहमार को जमानत दे दी है। आरोपी अबोहर पंजाब का रहने वाला है। आरोपी ने 27 जनवरी को न्यायालय में जमानत याचिका दायर की थी।
सुनवाई के दौरान पेट्रोल पंप मालिक सुशील नेहरा ने व्यक्तिगत रूप से न्यायालय के समक्ष उपस्थित होकर अपने बयान दर्ज कराए कि आरोपी अभिमन्यु उनका दामाद है। आरोपी को जमानत दी जाती है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। आरोपी से उनकी जान का कोई खतरा नहीं है। इसके बाद न्यायाधीश राजन वालिया ने आरोपी को जमानत दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




मामले के अनुसार, सुशील नेहरा का डबवाली के रामपुरा रोड पर नेहरा पेट्रोल पंप है। 18 नवंबर 2025 को सुशील ने सदर थाना डबवाली में शिकायत दर्ज कराई कि उनके मोबाइल पर एक विदेशी नंबर से कॉल और वॉयस मैसेज भेज कर रोहित गोदारा ग्रुप के नाम पर दो करोड़ की फिरौती मांगी गई है। फिरौती न देने पर धमकी देने वाले आरोपी ने उसे घर में घुसकर जान से मारने की धमकी भी दी है। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने सुशील नेहरा के दामाद अभिमन्यु सिंहमार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed