सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   animals exhibition from 6 february

Sirsa News: कुरुक्षेत्र में 6 से 8 फरवरी तक राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 19 Jan 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
animals exhibition from 6 february
विज्ञापन
सिरसा। पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग हरियाणा द्वारा कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मेला मैदान में 6 फरवरी 2026 से 8 फरवरी 2026 तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में उत्तम नस्ल की गाय, भैंस, भेड़, बकरी, ऊंट तथा घोड़ों की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। विभिन्न वर्गों में कुल 53 श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। चयनित पशुओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
Trending Videos

पशुपालकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार की ओर से बसों की व्यवस्था की गई है ताकि वे कुरुक्षेत्र तक निशुल्क यात्रा कर सकें। पशु प्रदर्शनी के संबंध में डॉ. सुखविंद्र सिंह, उपनिदेशक, सघन पशुधन विकास परियोजना, सिरसा ने बताया कि जिले से चयनित उत्तम नस्ल के पशुओं को प्रदर्शनी स्थल तक ले जाने और वापसी का खर्च विभाग की ओर से वहन किया जाएगा। पशुपालकों एवं उनके पशुओं के भोजन-पानी की व्यवस्था विभाग की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सुखविंद्र सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी के दौरान पशुपालन विशेषज्ञों द्वारा तकनीकी व्याख्यान देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed