{"_id":"697116537d1b503f7c0a20b0","slug":"application-invited-for-post-mattric-scholarship-sirsa-news-c-128-1-sir1002-151637-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 2025-26 सत्र के आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 2025-26 सत्र के आवेदन शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- 28 फरवरी 2026 तक एनएसपी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं विमुक्त जनजाति के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं (पीएम-यशस्वी घटक-॥) के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र एनएसपी पोर्टल पर आमंत्रित किए गए हैं। पात्र विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा में अपना आवेदन भरें, ताकि वे छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त कर सकें।
जिला कल्याण अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि पीएमएस-एससी योजना के लिए विद्यार्थी का अनुसूचित जाति श्रेणी से संबंध होना आवश्यक है, जबकि पीएम-यशस्वी घटक-॥ के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) एवं विमुक्त जनजाति (डीएनटी) श्रेणियों के छात्र आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही विद्यार्थी की पारिवारिक आय 2.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए और छात्र हरियाणा राज्य का निवासी होना चाहिए।
पात्र विद्यार्थी शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए 28 फरवरी 2026 तक www.scholarships.gov.in पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। योजना से संबंधित अधिक जानकारी एवं अन्य विवरण विभाग की वेबसाइट www.haryanascbc.gov.in पर उपलब्ध हैं। राकेश कुमार ने सभी पात्र विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की कि वे समय पर आवेदन कर इस छात्रवृत्ति योजना का लाभ अवश्य उठाएं।
Trending Videos